सीएम ने सदन में रखा प्रदेश में कार्यों का लेखाजोखा:जनकल्याण, सुशासन और औद्योगिक विकास की दिशा में कदम तेजी से बढ़े

Updated on 23-07-2026 12:06 PM
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सत्र में एक विनियोग विधेयक सहित 15 विधेयक पारित किए गए, जो जनकल्याण, सुशासन और औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि श्रम संहिता-2026 जैसे प्रावधानों से श्रमिकों को लचीली कार्य व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सत्र के दौरान 900 तारांकित, 856 अतारांकित प्रश्न, 522 ध्यानाकर्षण, 171 शून्यकाल और 21 अशासकीय संकल्प प्रस्तुत हुए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी करीब 14 लाख किसानों से की गई और 2625 रुपए प्रति क्विंटल का भाव दिया गया। उन्होंने नर्मदा परियोजना, केन-बेतवा लिंक, एयर एम्बुलेंस सेवा, हेलीकॉप्टर कनेक्टिविटी और औद्योगिक निवेश को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया।

उन्होंने कहा कि सरकार पूंजीगत निवेश बढ़ाकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष की पहल पर ई-विधान, महिला सदस्यों के लिए विशेष चर्चा और अन्य संसदीय नवाचारों की भी सराहना की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.