ईरान के नए सुप्रीम लीडर को मारने के लिए CIA और मोसाद ने छेड़ा महाअभियान, गायब चल रहे मोजतबा

Updated on 31-07-2026 01:03 PM
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने देखा नहीं है। अमेरिका और इजरायल ने मिसाइलों की बारिश करके अयातुल्‍ला खामेनेई की हत्‍या कर दी थी। ईरानी सेना उन्‍हें बचाने के लिए बहुत ही ज्‍यादा गोपन‍ीयता बरत रही है। खुद ईरान के विदेश मंत्री अब्‍बास अराघची कह चुके हैं कि वह मोजतबा के नया सुप्रीम लीडर बनने के बाद उनसे मिले नहीं हैं। इस बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए और इजरायल की मोसाद ने मोजतबा खामेनेई को तलाशक उन्‍हें मारने के लिए एक महाअभियान छेड़ दिया है। माना जा रहा है कि मोजतबा पर्दे के पीछे रहकर सख्‍त रणनीति बना रहे हैं और इसी वजह से अमेरिका के साथ डील होने में बाधा आ रही है।

मोजतबा खामेनेई (56) को 8 मार्च को उनके पिता की हत्‍या के बाद नया सुप्रीम लीडर चुना गया था। मोजतबा को चुने जाने के बाद 5 महीने बीत चुके हैं लेकिन अब तक ईरानी सुप्रीम लीडर क‍िसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं दिखाई दिए हैं। मोजतबा ने टीवी पर कोई भाषण भी नहीं दिया है। मोजतबा अप्रत्‍याशित तरीके से किसी से भी नहीं मिल रहे हैं। इससे विदेशी खुफिया एजेंसियों में यह सवाल उठने लगा है कि मोजतबा कहां हैं और क्‍या उनका ही ईरानी नेतृत्‍व पर कंट्रोल है या नहीं।

मोजतबा खामेनेई पर क्‍या बोली सीआईए ?


कुछ पूर्व खुफिया अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है कि ईरान किसी सुरक्षा झांसे का इस्‍तेमाल कर रहा हो। मोजतबा के लगातार गायब रहने की वजह से उनकी शारीरिक स्थित को लेकर भी सवाल उठ रहा है। कई र‍िपोर्टों में दावा है कि मोजतबा के शरीर को भी हमले के दौरान नुकसान पहुंचा है। इसके बाद सीआईए का कहना है कि मोजतबा ज‍िंदा हैं और काम कर रहे हैं। ईरान के राष्‍ट्रपति भी कह चुके हैं कि वह मोजतबा से न‍िजी तौर पर म‍िले हैं। मोजतबा के इस तरह से गायब रहने से सेना IRGC काफी ताकतवर हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
 04 September 2026
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए स‍िरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्‍ते हैं और इसी वजह से…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
 31 August 2026
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…
Advt.