चिराग पासवान और कंगना फिर साथ दिखे, 'पुराने दोस्तों' की केमिस्ट्री ने खींचा सबका ध्यान

Updated on 04-02-2026 12:19 PM
नई दिल्ली/पटना: कहते हैं किस्मत में फिर से साथ मिलना लिखा हो तो लोग मिल ही जाते हैं, कुछ ऐसा ही केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान के साथ हुआ। मंगलवार को एनडीए की बैठक से पहले कंगना रनौत और चिराग पासवान की नजरें मिलीं। दोनों की मुलाकात का वीडियो भी सामने आया। इसमें दोनों NDA संसदीय दल की बैठक में साथ जाते दिखे। दोनों की 'केमिस्ट्री' ने सबका ध्यान खींचा। वीडियो सामने आने के बाद चर्चाएं भी शुरू हुईं।


2011 में चिराग और कंगना ने किया था मूवी में साथ काम

दरअसल बॉलीवुड 'क्वीन' से नेता बनीं कंगना रनौत और चिराग पासवान ने 2011 में रिलीज़ हुई फिल्म 'मिले ना मिले हम' में साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद कंगना तो बॉलीवुड में स्टार बन गईं, लेकिन चिराग पासवान ने एक्टिंग छोड़ी और पिता रामविलास के साथ राजनीति में आ गए। लेकिन किस्मत ने चिराग पासवान को अब राजनीति में भी सहकर्मी के तौर पर कंगना को साथ ला दिया। कंगना बीजेपी सांसद है। वहीं चिराग बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ हैं।

एक साथ पहुंचे थे चिराग और कंगना?

मंगलवार को एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए चिराग पासवान और कंगना एक साथ पहुंचे। साड़ी के ऊपर ब्लैजर पहने कंगना हाथ में बैग पकड़े हुए चिराग के साथ कदम के कदम मिलाकर चलती नजर आईं। इस दौरान चिराग उनके चेहरे की ओर देखते हैं और फिर स्माइल के साथ कुछ शरमा जाते हैं।

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी साथ दिखे थे कंगना-चिराग

यह पहली बार नहीं है जब कंगना और चिराग का वीडियो सामने आया हो। इससे पहले भी, जब भी वे मिले या साथ दिखे, उनके वीडियो चर्चा का विषय बन गए थे। इसके पहले अयोध्या में बने राममंदिर में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी दोनों को साथ देखा गया था। उस समय भी दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हुई थीं। हालांकि तब चिराग और कंगना से साथ कहा था कि वो एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।इसके पहले 2024 में एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने चिराग के साथ वाली तस्वीरों पर कहा था कि, 'प्लीज़, कम से कम हमें संसद में तो बख्श दो। मैं चिराग को बहुत लंबे समय से जानती हूं। वह एक अच्छा दोस्त है। लोग उसकी जान के पीछे पड़े हैं, सिर्फ इसलिए कि उसने मुझे कई बार हंसाया।' एक्ट्रेस ने आगे मज़ाक में कहा, 'अब तो वह मुझे देखकर रास्ता ही बदल लेता है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.