यूक्रेन पर हमले के बावजूद चीन ने रूस को अपना मुख्य ‘कूटनीतिक साझेदार’ करार दिया

Updated on 08-03-2022 10:11 PM

बीजिंग । यूक्रेन पर हमले के बावजूद चीन ने रूस को अपना मुख्य ‘कूटनीतिक साझेदार’ करार दिया है। अमेरिका और यूरोपीय संघ के मॉस्को पर लगाम लगाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने के बढ़ते दबाव के बावजूद यूक्रेन पर हमले की निंदा करने से चीन के लगातार इनकार के बीच चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने रूस को बीजिंग का ‘सबसे महत्वपूर्ण कूटनीतिक साझेदार’ बताया। वांग यी ने कहा कि मॉस्को के साथ चीन के रिश्ते ‘दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों में से एक’ हैं। चीन ने यूक्रेन पर रूस के हमला करने के बाद उस पर अमेरिका, यूरोप और अन्य द्वारा लगाए प्रतिबंधों से खुद को अलग कर लिया है। चीन ने कहा कि इन प्रतिबंधों ने नए मुद्दे पैदा कर दिए हैं और राजनीतिक समाधान की प्रक्रिया बाधित कर दी है। उन्होंने चीन की संसद की वार्षिक बैठक से इतर संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य कितना ही खतरनाक क्यों न हो, लेकिन हम अपना कूटनीतिक रुख बरकरार रखेंगे और नए युग में व्यापक चीन-रूस भागीदारी के विकास को बढ़ावा देते रहेंगे। दोनों देशों के लोगों के बीच दोस्ती मजबूत है।’
गौरतलब है कि चीनी नेता शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच चार फरवरी को बीजिंग में हुई बैठक को काफी महत्ता दी गई। इस बैठक के बाद दोनों पक्षों ने एक संयुक्त बयान जारी कर ‘अपने अहम हितों की रक्षा के लिए मजबूत परस्पर सहयोग’ की पुष्टि की।
रूस ताइवान को ‘चीन का अविभाज्य हिस्सा’ मानने के रुख का समर्थन करता है और ताइवान की किसी भी रूप में स्वतंत्रता का विरोध करता है जबकि चीन उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के विस्तार का विरोध करने में रूस का समर्थन करता है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की तुलना ताइवान पर चीन के आक्रमण करने के खतरे से हो रही है। चीन ताइवान को अपने नियंत्रण में एक स्वच्छंद प्रांत मानता है। हालांकि, वांग ने कहा कि ताइवान यूक्रेन से ‘मौलिक रूप से अलग’ मुद्दा था क्योंकि द्वीप ‘चीन के क्षेत्र का एक अविभाज्य हिस्सा’ है। वांग ने ताइवान के सहयोगी अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कुछ लोग यूक्रेन के मुद्दे पर संप्रभुता के सिद्धांत के बारे में मुखर रहते हुए ताइवान के सवाल पर चीन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को कमतर आंकते रहे हैं। यह एक ज़बरदस्त दोहरा मापदंड है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.