अमे‎रिका में बच्चों ने समुद्र में छोड़ी एक मिनी बोट, 462 दिनों बाद यूरोप में मिली

Updated on 19-02-2022 07:29 PM

वॉशिंगटन अमेरिकी राज्य न्यू हैम्पशायर के कुछ छात्रों ने एक करीब छह फुट लंबी मिनी बोट का निर्माण किया। ये बच्चे पांचवी कक्षा में पढ़ते थे। 2020 के आखिर में बच्चों ने इस बोट को ढेर सारे गिफ्ट्स से भर दिया और अटलांटिक महासागर में छोड़ दिया। बच्चों को उम्मीद थी कि यह नाव किसी समुद्री किनारे पर रुकेगी और दुनिया के किसी कोने में कोई इन तोहफों को खोलेगा। एक साल से अधिक समय बाद अब इस नाव का पता चला है कि जो अपने आप में एक आश्चर्य है। राई जूनियर हाई स्कूल के कुछ बच्चे चाहते थे कि ये बोट यूरोप में जाकर रुके।

वहीं छठी कक्षा में पढ़ने वाली सोलस्टाइस रीड को भरोसा था कि इस नाव की यात्रा सफल नहीं होगी और यह पानी में कहीं गुम हो जाएगी। उन्होंने कहाकि मुझे लगा था कि यह डूब जाएगी। हालांकि रीड का वह अनुमान गलत साबित हुआ है। बोट पर ट्रैकिंग डिवाइस लगा हुआ था। इस नाव ने समुद्र में 462 दिन पूरे किए और इस दौरान अलग-अलग बिंदुओं पर अपने होने की सूचना देती रही। इस महीने नॉर्वे के डायर्न्स के पास एक छोटे से द्वीप, स्माला में एक छठी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे को यह बोट मिली।

नाव करीब 50 फीसदी नष्ट हो चुकी थी। बाद में वह इसे अपने स्कूल ले गया और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस पर मौजूद गिफ्ट्स को खोला। मिनी बोट को राई जूनियर हाई स्कूल के बच्चों और उनकी टीचर ने शीला एडम्स ने ढेर सारी तस्वीरों से भर दिया था। इस पर बच्चों का साइन किया हुआ एक फेसमास्क, टूटी हुई पत्तियों जैसी ढेर सारी चीजें बच्चों ने जुटाकर रखी थीं।

 स्कूल का लक्ष्य बच्चों को समुद्र और उसके वैश्विक प्रभावों के बारे में शिक्षित करना था। संस्थान ने पहली बार 2018 में एडम्स के साथ इस मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया था। कोरोना आने के बाद स्कूलों को बंद करना पड़ा और साल 2019-2020 के सेशन में यह प्रोजेक्ट भी बंद हो गया। स्कूलों को दोबारा खुलने के बाद बच्चों के एक समूह ने इसे फ्लोरिडा के गल्फ स्ट्रीम में उतारा। जीपीएस लगा होने के चलते छात्र इसे ट्रैक करने में सक्षम थे जब तक कि यह डूब जाए। स्कूल में बच्चे इसे लेकर बेहद उत्साहित रहते थे और हर रोज इसकी अपडेट लोकेशन को चेक करते थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
वाशिंगटन । हाल ही में प्रयोगशाला में किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि छींकने या खांसने से संक्रमित व्यक्तियों के मुंह से निकली अति सूक्ष्म बूंदों में कोरोना वायरस की उपस्थिति अनुमान से ज्यादा समय तक बनी रह सकती है। ये…
 23 February 2022
कीव । रूसी हमले के खतरे के बीच यूक्रेन की सेना भी पूरी तरह तैयार है। अपने संबोधन में राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की भी कह चुके हैं कि हमारी सेना अब पहले से अलग है। यूक्रेन की 'नई सेना' अब बड़ी संख्या में महिलाएं भी…
 22 February 2022
प्योंगयॉग । नार्थ कोरिया में कुत्ते पालना कानून के विरुद्ध माना जाएगा। यह फैसला खाद्दान संकट से निपटने के लिए किया गया है। दरअसल, कोरोना महामारी ने उत्तर कोरिया में भारी खाद्य संकट पैदा कर दिया है, जिसका नतीजा है कि लोगों में गुस्सा…
 22 February 2022
मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश की मान्यता देने के बाद सेना भेजने का आदेश कर दिया है। पुतिन ने रक्षा मंत्रालय को पूर्वी यूक्रेन…
 22 February 2022
मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देशों के रूप में मान्यता दे दी है। पुतिन ने डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश के तौर पर मान्यता…
 21 February 2022
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में सत्तारूढ़ वर्तमान सरकार पर सेना के प्रभाव की चर्चा की जाती रहती है वह अब पूरी तरह सच साबित होती दिख रही है। दरअसल, अब सरकारी संस्थाओं के खिलाफ उठने वाली आवाजों…
 21 February 2022
लंदन । इंग्लैंड के शाही परिवार की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। महारानी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं और उनमें 'ठंड लगने जैसे हल्के लक्षण' हैं। बकिंघम पैलेस…
 21 February 2022
मिन्स्क । यूक्रेन में बने युद्ध के हालात के बीच रूस ने भी अड़ियल रवैया अपना रखा है। रूस की सेनाएं बेलारूस में एक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा ले रही थीं। यह अभ्यास 10 फरवरी को…
 21 February 2022
काठमांडू । नेपाल की सियसत में सब कुछ सामान्य नहीं है यहां सरकार ने विरोध के बीच रविवार को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की विवादास्पद मिलेनियम कॉर्पोरेशन चैलेंज (एमसीसी) परियोजना से जुड़े समझौते को संसद में…
Advt.