योगी के मठ गुरु गोरक्षनाथ पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, की पूजा-अर्चना

Updated on 25-02-2022 06:26 PM

गोरखपुर यूपी विधानसभा के बाकी बचे चरणों के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार शाम को गोरखपुर के गुरु गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा गोरखनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन किया और यूपी में कांग्रेस की प्रचंड जीत की कामना की।

थोड़ी देर बाद सीएम भूपेश सिंह बघेल ने एक ट्वीट भी किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा-समरसता और भाईचारे की भारतीय परंपरा और संस्कृति के ध्वजवाहकरहे गोरखपीठ में आज पूजा अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान गोरखनाथ से देश भर में सुख समृद्धि की कामना की।

दरअसल, प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर हैं। इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के सेंदुली-बेंदुली क्षेत्र में सभा के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। सभा में उन्होंने छुट्टा पशुओं और किसानों के मुद्दे पर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि तीन चरण के चुनाव तक पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक जाति-धर्म पर ही बात कर रहे थे।

 लेकिन मुद्दा मजबूती से उठा तो अब पीएम भी छुट्टा पशुओं की समस्या पर बोलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पहले ही पशुधन को लेकर योजना बना दी है। वहां के नागरिकों के लिए पशुधन समस्या नहीं कमाई का जरिया है। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चार चरण का मतदान हो चुका है।

पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को कराया जाएगा। इस चरण में कुल 61 सीटों पर मतदान होगा। अबतक चार चरणों में प्रदेश की 403 सदस्यों वाली विधानसभा की 231 सीटों पर मतदान हो चुका है। अगले तीन चरणों में बची हुई 172 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
Advt.