जमीन पर गिरते ही हुआ धमाका, फिर आग और धुआं.. अजीत पवार के प्लेन क्रैश का CCTV फुटेज आया सामने

Updated on 28-01-2026 02:48 PM
पुणे: मुंबई से बारामती जा रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है। इस भीषण हादसे का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल हादसे से कुछ दूरी पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में पूरा हादसा कैद हो गया है, जिसमें विमान के गिरते ही भीषण विस्फोट और आग का दृश्य साफ नजर आता है। इस भीषण हादसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक फैल गया है।
जोरदार धमाके के बाद आग
जानकारी के अनुसार, लैंडिंग के दौरान विमान अचानक संतुलन खो बैठा और कुछ ही पलों में जमीन से टकराकर जोरदार धमाके के साथ आग की चपेट में आ गया। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि किसी के लिए पास जाना संभव नहीं हो सका। सीसीटीवी फुटे में भी हादसे के बाद की आग की लपटें और धुएं का गुब्बार साफ देखा जा सकता है।
मौके पर मौजूद लोगों ने क्या बताया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के बाद दोबारा धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। जब यह जानकारी सामने आई कि विमान में अजित पवार सवार थे, तो लोग स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। हादसे के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी गई है। इस दुर्घटना ने पूरे राज्य को गहरे दुख में डुबो दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.