बच्चों पर अश्लील सीन फिल्माने पर महेश मांजरेकर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

Updated on 24-02-2022 07:18 PM

मुंबई अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। महेश मांजरेकर अपनी अगली मराठी फिल्म 'नाय वरनभात लोन्चा कोन नाय कोन्चा' की वजह से निशाने पर हैं, जिसमें कश्मीरा शाह लीड रोल में हैं।

दरअसल इस फिल्म में नाबालिग बच्चों के साथ अश्लील सीन को लेकर महेश मांजरेकर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। में माहिम पुलिस ने बताया कि अपनी मराठी फिल्म में नाबालिग बच्चों के साथ कथित तौर पर अश्लील सीन दिखाने के आरोप में ऐक्टर और डायरेक्टर महेश मांजरेकर के खिलाफ आईपीसी की धारा 292, 34, पॉक्सो धारा 14 और आईटी की धारा 67, 67 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट ने मामले में जांच के आदेश दिए।

बता दें कि मराठी फिल् 'नाय वरनभात लोन्चा कोन नाय कोन्चा' का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद इसके कॉन्टेंट पर आपत्ति जताई गई थी। ट्रेलर में दिखाए गए बच्चों और महिलाओं के साथ सेक्सुअल ऐक्ट को लेकर बवाल मचा था, जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बताया गया था कि यह केस दो संगठनों की िकायत के बाद दर्ज हुआ था। संगठनों की मांग थी कि फिल्म को बैन किया जाए।

महेश मांजरेकर की इस फिल्म का ट्रेलर और टीजर 14 जनवरी को रिलीज किया गया था, जिसमें कश्मीरा शाह को एक बच्चे के साथ आपत्तिजनक हालात में दिखाया गया। सेंसर बोर्ड की ओर से फिल्म को '' सर्टिफिकेट जारी किया गया है। बताया गया है कि इस फिल्म की कहानी मिल मजदूरों और उनकी हड़ताल पर बेस्ड है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस फिल् पर सख्ती दिखाई है और कहा है कि ऐसी फिल्मों में बच्चों को काम करने की परमिशन देने वाले पैरंट्स पर केस दर्ज होना चाहिए। बता दें कि पॉक्सो एक्ट की धारा 14 के अंतर्गत जो कोई व्यक्ति किसी बच्चे का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, इंटरनेट अथवा किसी टीवी प्रोग्राम द्वारा अश्लील प्रयोजनों के लिए बच्चे का उपयोग करता है तो इस कृत्य के लिए पॉक्सो एक्ट की धारा 14 के अंतर्गत दंड को परिभाषित करती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
Advt.