छिपकली कांड के बाद बंद कैंटीन, टिफिन पर भी रोक:आरजीपीवी गेट पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

Updated on 07-04-2026 11:45 AM
भोपाल, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में छिपकली कांड के बाद कैंटीन बंद होने के बाद छात्रों के सामने खाने का संकट खड़ा हो गया है। आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बाहर से आने वाले टिफिन पर भी रोक लगा दी, जिससे छात्रों को रात में भोजन नहीं मिल पाया।

इसी के विरोध में सोमवार-मंगलवार रात 12 बजे तक मुख्य गेट पर छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। भूखे छात्रों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और व्यवस्था सुधारने की मांग की।

छात्रों का कहना है कि इस घटना के बाद से उन्हें नियमित भोजन नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी दिनचर्या और पढ़ाई दोनों प्रभावित हो रही हैं।

टिफिन रोकने पर भड़के छात्र

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर टिफिन लेकर आने वाले व्यक्ति को गार्ड्स ने रोक दिया। छात्रों का कहना है कि जब कैंटीन बंद है, तो बाहर से खाना आने देना चाहिए, लेकिन प्रशासन ने इस पर भी पाबंदी लगा दी है। इससे छात्र रात में भूखे रहने को मजबूर हो गए।

सीवी रमन बॉयज हॉस्टल के 40 से 50 छात्र करीब 2 किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य गेट तक पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और पूर्व वार्डन व वरिष्ठ फैकल्टी के खिलाफ भी विरोध जताया।

छात्र बोले- बाहरी लोगों को नहीं रोकते

छात्रों ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी में बाहरी लोग आकर विवाद करते हैं, तब उन्हें नहीं रोका जाता, लेकिन छात्रों के खाने के टिफिन को रोक दिया जाता है। इस दोहरे रवैये को लेकर छात्रों में भारी नाराजगी देखी गई।

एक छात्र आर्यन देशमुख ने बताया कि मंगलवार से मिड टर्म परीक्षा शुरू हो रही है। छात्र दिनभर लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन रात में खाने की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी बढ़ गई। छात्रों का कहना है कि परीक्षा के समय इस तरह की अव्यवस्था उनके प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है।

रात तक चलता रहा विरोध

सोमवार रात करीब 12 बजे तक यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर प्रदर्शन जारी रहा। छात्रों ने मांग की कि जल्द से जल्द कैंटीन शुरू की जाए या बाहर से खाना लाने की अनुमति दी जाए, ताकि उन्हें भोजन की समस्या का सामना न करना पड़े। प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे छात्रों की नाराजगी और बढ़ सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
भोपाल। लगभग ढाई वर्ष के कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की टीम यानी मंत्रिमंडल में विस्तार के संकेत मिले हैं। फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार की समय-सीमा निर्धारित नहीं है…
 14 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी महकमों में एक बार फिर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। लंबित मांगों और सरकार के कुछ हालिया फैसलों के विरोध में तृतीय वर्ग…
 14 May 2026
भोपाल। क्या आपकी रेल यात्राओं में कोई ऐसी कहानी छुपी है जो दूसरों का दिल जीत ले? भारतीय रेल और रेल मंत्रालय आपको अपनी लेखनी के जरिए इनाम जीतने का…
 14 May 2026
भोपाल। जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की बात प्रमाणिकता के साथ रखने के लिए प्रदेश कांग्रेस अनुसंधानकर्ताओं की टीम बनाने जा रही है। इसके लिए पार्टी के मीडिया…
 14 May 2026
भोपाल। राजधानी के बावडिया कलां क्षेत्र में सरकारी नाले को दबाकर किए गए अवैध निर्माणों पर अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कड़ा रुख अपनाया है। एनजीटी ने स्पष्ट कर…
 14 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल 'हमीदिया' में अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को रिपोर्ट का लंबा इंतजार नहीं करना होगा। बोनमैरो और किडनी ट्रांसप्लांट…
 14 May 2026
मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सरकारी खजाने पर बढ़ते वित्तीय बोझ को कम करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब 1,20,710 पदों को…
 14 May 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने के लिए सार्वजनिक परिवहन अपनाने का आह्वान कर रहे हैं। कोशिश है कि इससे देश की ऊर्जा निर्भरता कम होगी। लेकिन…
 13 May 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ईंधन और ऊर्जा बचाने का आह्वान कर रहे हैं। प्रदेश के सभी सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। उससे उत्पादित ऊर्जा से विभागों का बिजली…
Advt.