कैंसर के मरीजों की हमीदिया में नहीं हो रही सिकाई

Updated on 01-03-2022 09:12 PM

 भोपाल   शहर के हमीदिया अस्पताल में  कैंसर के मरीजों की मशीन बंद होने के कारण सिकाई नहीं हो पा रही है। अस्पताल में ना तो कैंसर के जांच की माकूल व्यवस्था है और ना ही सिकई की। कैंसर और अन्य बीमारियों का पता लगाने के लिए साढ़े चार करोड़ से लगाया गया गामा कैमरा भी मरम्मत के लिए अनुबंध नहीं होने से बंद पड़ा है। बता दें कि इस अस्पताल में पहली बार कैंसर विशेषज्ञों की भर्ती की जा रही है। एक प्राध्यापक और एक सहायक प्राध्यापक का पद सृजित किया गया है। लेकिन यह डॉक्टर सिर्फ सलाह दे पाएंगे।

  प्रदेश के अन्य मेडिकल का कॉलेजों में सिकाई की सुविधा है, भोपाल में सबसे पहले सुविधा शुरू होने के बाद पिछले 3 साल से बंद है। इसकी वजह यह कि यहां पर सिकाई के लिए लगाई गई कोबाल्ट-60 मशीन करीब 35 साल पुरानी होने की वजह से अब इसे बंद कर दिया गया है। कारण यह कि मशीन की मरम्मत के लिए अब पार्ट नहीं मिल पा रहे हैं। मरम्मत करने वाली एजेंसी ने डेढ़ करोड़ रुपए का एस्टीमेट इसे सुधारने के लिए दिया है। ऐसे में कॉलेज प्रबंधन ने अब इस मशीन को कंडम घोषित करने की तैयारी की है, लेकिन नई कोबाल्ट मशीन खरीदने के संबंध में अभी कोई विचार ही नहीं किया जा रहा है।

 इसके अलावा यहां की ब्रेकी थेरेपी मशीन भी पिछले 3 साल से एनुअल मेंटिनेस कांट्रैक्ट नहीं होने की वजह से बंद पड़ी है। कोबाल्ट से कैंसर के मरीजों की सिकाई दूर से किरणों के जरिए की जाती है जबकि ब्रेकी थेरेपी में सोर्स को सीधे प्रभावित अंग में टच कराकर सिकाई की जाती है। ब्रेकी थेरेपी से निजी अस्पतालों में जांच कराने का खर्च 15000 से 20000 रुपए है।  इस संबंध में अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अब कोबाल्ट की जगह लिनियर एक्सीलरेटर का उपयोग किया जा रहा है। हमीदिया अस्पताल में पीपीपी मोड पर यह मशीन लगाई जा रही है इसलिए कोबाल्ट मशीन नहीं खरीदी जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
Advt.