जितने लोगों को संभव होगा कनाडा शरण देगा: ट्रूडो

Updated on 12-03-2022 09:06 PM

वॉरसॉ।  कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पोलैंड की यात्रा के दौरान कहा कि यूक्रेन में युद्ध के कारण देश छोड़ रहे लोगों में से जितनों को संभव होगा कनाडा शरण देगा। ट्रूडो ने कहा कि जिंदा रहने के लिए अपना सब कुछ पीछे छोड़कर देश से निकल रहे यूक्रेन के लाखों लोगों को देखकर हमारा दिल पसीज जाता है। ट्रूडो ने पोलैंड में कहा, कनाडा मदद करेगा, कनाडा आपकी मदद के लिए यहां मौजूद है। पोलैंड, उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का सदस्य है, जिसकी सीमा यूक्रेन से लगती है।

  रूसी सेना के 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला करने के बाद से करीब 15 लाख लोगों ने पोलैंड में शरण ली है। पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा और प्रधानमंत्री माट्यूज़ जैकब मोराविएकी के साथ बातचीत के दौरान ट्रूडो ने शरणार्थियों को पनाह देने में पोलैंड को मदद की पेशकश की। उन्होंने यूक्रेन का साथ देने और रूस पर कड़े प्रतिबंधों को जारी रखने के तरीकों पर भी चर्चा की। वॉरसॉ में ट्रूडो ने अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस से भी मुलाकात की।

 ट्रूडो ने कहा कि उनकी सरकार शरणार्थियों को कनाडा में बहुत जल्द आने की अनुमति देने के लिए आव्रजन प्रक्रियाओं को तेज कर रही है, जहां यूक्रेनी मूल के कई लोग रहते हैं। ट्रूडो ने डूडा के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘वे जब यहां आएंगे तो हम उन्हें पढ़ने, काम करने की अनुमति देंगे।

कई लोगों को उम्मीद होगी कि संघर्ष खत्म होने के बाद वे यूक्रेन लौट पाएंगे, वहीं कई कनाडा जैसे देशों में ही आगे का जीवन बितना चाहेंगे और हम जितनों को संभव होगा शरण देंगे। ट्रूडो ने कहा कि कनाडा, मानव त्रासदी के लिए जिम्मेदार रूसी नेताओं, विशेष रूप से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हेग में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के समक्ष लाने में सक्रिय रूप से मदद करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.