यूक्रेन में नागरिकों पर रूसी हमलों की नए सिरे से जांच की मांग

Updated on 19-03-2022 07:26 PM

कीव वैश्विक नेताओं ने यूक्रेन में रूसी सेना द्वारा स्कूलों, अस्पतालों और आवासीय क्षेत्रों में किए गए हवाई हमलों सहित असैन्य स्थलों को निशाना बना कर किए जा रहे हमलों की नए सिरे से जांच करने की मांग की है। यूक्रेन के एक अधिकारी के मुताबिक उन्होंने अपने जीवनकाल में कीव में इस तरह के हालात कभी नहीं देखे थे।

 अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिकी अधिकारी संभावित युद्ध अपराधों का आकलन कर रहे हैं और यदि रूस द्वारा आम नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाकर हमला किए जाने की पुष्टि होती है, तो उसे इसके व्यापक अंजाम भुगतने पड़ेंगे। यूक्रेन के कई शहरों में रूसी सेना की ओर से लगातार हमले किए जा रहे हैं। लोग बमबारी और गोलीबारी से बचने के लिए स्कूलों, अस्पतालों और कई सरकारी इमारतों में शरण ले रहे हैं। मारियुपोल शहर में रूसी हवाई हमले में कई लोगों की मौत हो गई।

यूक्रेन के एक स्थानीय अधिकारी के मुताबिक पूर्वोत्तर शहर खारकीव के पास मेरेफा में जब रूसी सेना ने एक स्कूल और एक सामुदायिक केंद्र को निशाना बनाकर हमला किया तो वहां शरण लिए हुए कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के उत्तरी शहर चेर्निहीव में केवल एक दिन में ही दर्जनों लोगों के शवों को मुर्दाघर में लाया गया। संयुक्त राष्ट्र की राजनीतिक प्रमुख एवं अवर महासचिव रोजमेरी डिकार्लो ने भी रूसी हमलों में आम नागरिकों की मौत की जांच का आह्वान किया है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को याद दिलाते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत आम नागरिकों पर सीधे हमले करना प्रतिबंधित है। भारत ने भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ब्रीफिंग यूक्रेन संघर्ष को लेकर चिंता व्यक्त की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.