भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर, मेंडोरी-बेरखेड़ी में 27 करोड़ की जमीन पर कार्रवाई, 6 दिन में 150 करोड़ की प्लाटिंग ध्वस्त

Updated on 27-06-2026 02:37 PM
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया के निर्देशन में शुक्रवार को राजस्व अमले ने ग्राम मेंडोरी और बेरखेड़ी बज्याफत में संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग 27 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन पर किए जा रहे अवैध कॉलोनी निर्माण को जमींदोज कर दिया।

कार्रवाई के दौरान कॉलोनियों में बनाई गई सड़कों को उखाड़ा गया। साथ ही बाउंड्रीवाल और अन्य अवैध निर्माण भी हटाए गए।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, ग्राम मेंडोरी, तहसील हुजूर स्थित 1.590 हेक्टेयर भूमि, जो मुनतियाज अली के नाम दर्ज है, पर राजीव द्विवेदी द्वारा अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यह निर्माण केरवा डैम के फुल टैंक लेवल (एफटीएल) से 33 मीटर के दायरे में किया जा रहा था। राजस्व दल ने मौके पर पहुंचकर सड़क, प्लाटिंग और अन्य अवैध निर्माणों को हटाया। इस भूमि की अनुमानित बाजार कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई गई है।

इसी तरह ग्राम बेरखेड़ी बज्याफत स्थित 1.570 हेक्टेयर भूमि, जो शाहवाज खान के नाम दर्ज है, पर भी राजीव द्विवेदी द्वारा बिना अनुमति कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां भी राजस्व अमले ने सड़क, प्लाटिंग सहित अन्य अवैध निर्माण हटाए। इस भूमि की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गई है।

अभियान लगातार जारी

हुजूर तहसीलदार अतुल शर्मा ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ पिछले छह दिनों से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 15 से अधिक अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इन कॉलोनियों का विकास बिना अनुमति के किया जा रहा था। प्रभावित जमीन की अनुमानित बाजार कीमत 150 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.