ठाणे में इमारत की गिरी स्लैब, तीन घायल, 80 लोग निकाले गए, बिल्डिंग की गई सील

Updated on 17-02-2026 12:24 PM
ठाणे महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। एक आवासीय इमारत की पांचवीं मंजिल से एक स्लैब नीचे वाली मंजिल पर गिर गई। हालांकि इस घटना में तीन लोग ही घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है। यह घटना वागले एस्टेट के शांतिनगर स्थित पांच मंजिला नूतन नीलम अपार्टमेंट में तड़के तीन बजकर सात मिनट पर हुई। अधिकारियों के अनुसार, यह इमारत लगभग 35 साल पुरानी है और घटना के बाद 80 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि पांचवीं मंजिल के एक फ्लैट से एक स्लैब चौथी मंजिल पर स्थित एक घर पर गिरी जिससे ऊपरी फ्लैट में रहने वाला एक व्यक्ति और नीचे रहने वाले दो लोग घायल हो गए।

501 फ्लैट नंबर की स्लैब गिरी

अधिकारियों ने बताया कि पांचवीं मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 501 का स्लैब अचानक टूटकर ठीक नीचे वाले कमरे में गिर गया। यह इमारत तीन दशक से अधिक पुरानी है और इसमें भूतल के साथ पांचवीं मंजिल भी शामिल है। घायलों की पहचान गजेंद्र प्रसाद (60) के रूप में हुई है, जिनके दाहिने कंधे में फ्रैक्चर है। प्रिंस यादव (25), जिनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर है; और प्रदीप यादव (23), जिनके दोनों पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। तीनों को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।


तीन अस्पताल में

अधिकारी ने बताया कि तीनों को ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। सूचना मिलते ही आपातकालीन दल मौके पर पहुंचे।

खाली कराई गई इमारत

ताडवी ने बताया कि इमारत में करीब 80 से 85 लोग रहते हैं। हमने सभी निवासियों को बचा लिया है। उनमें से लगभग आधे लोगों को अस्थायी आश्रय के लिए शांतिनगर स्थित टीएमसी स्कूल भेज दिया गया है, जबकि अन्य ने अपने रहने का इंतजाम खुद कर लिया है।

सील की गई बिल्डिंग

उन्होंने बताया कि ए और बी विंग वाली इस इमारत में 26 फ्लैट हैं और यह 30 से 35 साल पुरानी है। इसे पहले सी2बी श्रेणी में रखा गया था, जिसका अर्थ है कि इसमें बड़े पैमाने पर मरम्मत की आवश्यकता है, लेकिन इसकी हालत फिलहाल जानलेवा नहीं है। अधिकारी ने बताया कि शेष ढांचा खतरनाक स्थिति में है और इस कारण इसे सील कर दिया गया है। बिजली कंपनी के कर्मचारी बिजली काटने और पुलिसकर्मी इलाके को सुरक्षित करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
Advt.