ब्रिटेन की संसद ने पास किया रवांडा बिल : अवैध शरणार्थियों को वापस अफ्रीका भेजेगा

Updated on 24-04-2024 01:24 PM

ब्रिटेन की संसद ने मंगलवार (23 अप्रैल) विवादित रवांडा डिपोर्टेशन बिल को पास कर दिया है। इस बिल का मकसद ब्रिटेन से अफ्रीका के शर्णाथियों को वापस उनके देश भेजना है। इसके पास होने के बाद सरकार ब्रिटेन में रह रहे अवैध शरणार्थियों को रवांडा भेजना शुरू कर देगी।

रवांडा मध्य-पूर्व अफ्रीका का एक देश है। BBC के मुताबिक, इस बिल को 2022 में तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन रवांडा के साथ हुए एक समझौता के बाद लाए थे। इस समझौते के मुताबिक, ब्रिटेन की सरकार रवांडा को अवैध शरणार्थियों के लिए 3 हजार करोड़ रुपए देगी। इस रुपए से रवांडा शरणार्थियों के लिए घर और रोजगार की व्यवस्था करेगा।

बिल के पास होने पर प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि 10 से 12 हफ्तों के भीतर ब्रिटेन से अवैध शरणार्थियों के पहले जत्थे को रवांडा भेजना शुरू किया जाएगा।

बिल से ऋषि सुनक को फायदा होगा

ब्रिटेन इन दिनों आर्थिक संकट और अवैध शरणार्थियों से जुझ रहा है। ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी देश में बेरोजगारी और मंहगाई को अवैध शरणार्थियों से जोड़ती है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक रवांडा बिल पास होने से ब्रिटेन में 2025 में होने वाले प्रधानमंत्री के चुनाव में ऋषि सुनक को फायदा हो सकता है।

2019 में ब्रिटेन में हुई प्रधानमंत्री के चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी ने रवांडा बिल का वादा किया था और ऋषि सुनक इसी पार्टी से आते हैं। हालांकि, जून 2022 में रवांडाबिल को यूरोपीयन युनियन की कोर्ट ने गैरकानूनी बताया था। बाद में यूरोपीय यूनियन से ब्रिटेन के अलग होने के बाद मामला वहां की सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट ने भी यूरोपीयन यूनियन के फैसले को बरकरार रखा था। लेकिन, अब बिल को संसद से पास होते ही कानून बन गया है।

मानव अधिकार संगठनों ने ब्रिटेन पर सवाल उठाए
यूरोप की मानवाधिकार संगठनों ने ऋषि सुनक के रवांडा बिल की आलोचना की है। उनके मुताबिक ये बिल 'राइट टू लिव' यानी रहने के अधिकार के खिलाफ है। अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने सरकार पर कोर्ट का आदेश का पालन न करने के आरोप लगाए हैं।

मानव अधिकार संगठनों का कहना है कि बिल अमीर और गरीब में फर्क करता है। बिल लोगों के बीच भेदभाव बढाएगा। इससे अवैध शरणार्थियों पर सरकार जुर्म करेगी।

इस साल फ्रांस और ब्रिटेन के बीच बने इंग्लिश चैनल को पार कर ब्रिटेन पहुंचने वालों की संख्या 4600 से अधिक है। इसके अलावा आज इस चैनल को पार करने में पांच लोगो ने अपनी जान गंवा दी। जान गंवाने वालों में सात साल की एक बच्ची भी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2024
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने अपने बेटे प्रिंस हैरी से मिलने से इनकार कर दिया। लेकिन उन्होंने फुटबॉलर डेविड बेकहम से मुलाकात की। बेटे से मुलाकात नहीं करने पर समय…
 14 May 2024
बिल गेट्स की पूर्व पत्नी मेलिंडा गेट्स अब बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से भी अलग होने जा रही हैं। उन्होंने सोमवार को कहा कि यह सही समय है कि…
 14 May 2024
ईरान के चाबहार में शाहिद बेहेशती पोर्ट को भारत ने 10 साल के लिए लीज पर ले लिया है। भारत और ईरान के बीच यह डील सोमवार को हुई। अब…
 14 May 2024
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि दो साल पहले रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन…
 14 May 2024
भारत-ईरान के बीच चाबहार पोर्ट डील साइन होने के बाद अमेरिका ने वॉर्निंग दी है। अमेरिका ने कहा है कि ईरान से व्यापार करने की वजह से भारत पर पाबंदियों…
 13 May 2024
पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में बढ़ती महंगाई और बिजली की कीमतों के विरोध में लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन हुए। इस दौरान पुलिस और PoK के राजनीतिक-धार्मिक संगठन अवामी…
 13 May 2024
तुर्किये और ग्रीस सालों की दुश्मनी को खत्म करने के लिए एक नई पहल करने वाले हैं। दोनों देश पांच महीने की दोस्ती करके 50 साल पुराने सीमा विवाद का…
 13 May 2024
अफगानिस्तान में दो हफ्तों से हो रही भारी बारिश के कारण 315 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई हैं। तालिबानी अधिकारियों का कहना है कि अभी भी मरने वालों…
 13 May 2024
मालदीव के रक्षा मंत्री घासन मौमून ने स्वीकार किया है कि मालदीव की सेना भारत से मिले विमानों को ऑपरेट करने में सक्षम नहीं है। रक्षा मंत्री मौमून ने राष्ट्रपति…
Advt.