यूक्रेन को सैन्य और आर्थिक सहायता देने की तैयारी में ‎ब्रिटेन

Updated on 15-02-2022 08:25 PM

लंदन ब्रिटेन यूक्रेन को सैन्य सहायता और आर्थिक सहायता के पैकेज देने की तैयारी कर रहा है। ऐसा इस देश पर रूस के हमले के बढ़ते खतरे के बीच किया जा रहा है।

 इस बात की जानकारी ब्रिटिश सरकार के प्रवक्ता ने दी है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस हफ्ते के आखिर में रूस के साथ गतिरोध को समाप्त करने और यूक्रेन के प्रति समर्थन जताने के लिए यूरोप की यात्रा पर जाने वाले हैं। हालांकि इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि जॉनसन कौन से देश जाएंगे। उनके कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि वह नॉर्डिक और बाल्टिक देशों के साथ और जुड़ना चाहते हैं।

 प्रवक्ता ने कहाकि  यूक्रेन सीमा का संकट अब नाजुक मोड़ पर पहुंच गया है। हमें जो भी जानकारी मिली है, उससे पता चलता है कि रूस किसी भी दिन यूक्रेन पर हमला करने की योजना बना रहा है। अमेरिका और ब्रिटेन का कहना है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन में आयोजित हो रहे विंटर ओलंपिक के 20 फरवरी को खत्म होने से पहले कभी भी यूक्रेन पर कब्जे का आदेश दे सकते हैं। यह कई दशकों में यूरोप का सबसे बड़ा सुरक्षा संकट होगा। रूस ने यूक्रेन सीमा पर अपने 100,000 से अधिक सैनिकों की तैनाती की है और उसने देश पर हमला करने की खबरों को भी खारिज कर दिया है।

रूस का कहना है कि पश्चिमी देश अपनी खुद की उकसाने वाली गतिविधियों को छिपाने के लिए झूठ फैला रहे हैं। वहीं ब्रिटिश सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि जॉनसन यूक्रेन को मदद देने वाले सहायक पैकेज के लिए सहयोगियों के साथ काम कर रहे हैं। आने वाले दिनों में इसे लेकर घोषणा कर दी जाएगी। ब्रिटेन यूक्रेन को टैंक रोधी हथियारों और प्रशिक्षण कर्मियों की आपूर्ति भी करता रहा है।

प्रवक्ता ने कहाकि डी-एस्केलेशन और कूटनीति के लिए अभी भी अवसर की एक खिड़की खुली है और प्रधानमंत्री रूस को पीछे हटाने के लिए हमारे सहयोगियों के साथ कोशिश करना जारी रखेंगे। ब्रिटेन यूक्रेन को ऐसे वक्त पर समर्थन दे रहा है, जब प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन खुद घरेलू राजनीतिक संकट में फंसे हुए हैं। पुलिस उनके डाउनिंग स्ट्रीट कार्यालय और आवास पर लॉकडाउन पार्टियों की जांच कर रही है। पुलिस उनसे पूछताछ भी कर रही है। लॉकडाउन नियम तोड़ने के आरोपों ने जॉनसन के अधिकार को कम कर दिया है और उनकी सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के कुछ सांसदों के साथ-साथ विपक्षी नेताओं ने उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
वाशिंगटन । हाल ही में प्रयोगशाला में किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि छींकने या खांसने से संक्रमित व्यक्तियों के मुंह से निकली अति सूक्ष्म बूंदों में कोरोना वायरस की उपस्थिति अनुमान से ज्यादा समय तक बनी रह सकती है। ये…
 23 February 2022
कीव । रूसी हमले के खतरे के बीच यूक्रेन की सेना भी पूरी तरह तैयार है। अपने संबोधन में राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की भी कह चुके हैं कि हमारी सेना अब पहले से अलग है। यूक्रेन की 'नई सेना' अब बड़ी संख्या में महिलाएं भी…
 22 February 2022
प्योंगयॉग । नार्थ कोरिया में कुत्ते पालना कानून के विरुद्ध माना जाएगा। यह फैसला खाद्दान संकट से निपटने के लिए किया गया है। दरअसल, कोरोना महामारी ने उत्तर कोरिया में भारी खाद्य संकट पैदा कर दिया है, जिसका नतीजा है कि लोगों में गुस्सा…
 22 February 2022
मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश की मान्यता देने के बाद सेना भेजने का आदेश कर दिया है। पुतिन ने रक्षा मंत्रालय को पूर्वी यूक्रेन…
 22 February 2022
मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देशों के रूप में मान्यता दे दी है। पुतिन ने डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश के तौर पर मान्यता…
 21 February 2022
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में सत्तारूढ़ वर्तमान सरकार पर सेना के प्रभाव की चर्चा की जाती रहती है वह अब पूरी तरह सच साबित होती दिख रही है। दरअसल, अब सरकारी संस्थाओं के खिलाफ उठने वाली आवाजों…
 21 February 2022
लंदन । इंग्लैंड के शाही परिवार की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। महारानी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं और उनमें 'ठंड लगने जैसे हल्के लक्षण' हैं। बकिंघम पैलेस…
 21 February 2022
मिन्स्क । यूक्रेन में बने युद्ध के हालात के बीच रूस ने भी अड़ियल रवैया अपना रखा है। रूस की सेनाएं बेलारूस में एक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा ले रही थीं। यह अभ्यास 10 फरवरी को…
 21 February 2022
काठमांडू । नेपाल की सियसत में सब कुछ सामान्य नहीं है यहां सरकार ने विरोध के बीच रविवार को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की विवादास्पद मिलेनियम कॉर्पोरेशन चैलेंज (एमसीसी) परियोजना से जुड़े समझौते को संसद में…
Advt.