सुरक्षा के मद्देनजर ब्रिटेन ने रूस के बीच गोल्डन वीजा व्यवस्था समाप्त की

Updated on 18-02-2022 08:10 PM

लंदन यूक्रेन-रूस के बीच बढ़ते तनाव के बीच ब्रिटेन की सरकार ने सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर अमीर विदेशी निवेशकों को निवास की पेशकश करने वाली तथाकथित गोल्डन वीजा व्यवस्था को वह समाप्त कर रहा है। गौरतलब है कि ब्रिटेन पर लगातार रूस के साथ अपने संबंधों की समीक्षा करने का दबाव बन रहा था। ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि टियर-1 निवेशक वीजा व्यवस्था ने भ्रष्ट अमीर लोगों को ब्रिटेन में पहुंच के अवसर प्रदान किये हैं। मंत्रालय ने कहा कि कुछ मामलों में इस वीजा के कारण सुरक्षा चिंताएं पैदा हुई हैं। उसने कहा कि कई मामलों में गैरकानूनी तरीके से धन कमाने वाले और भ्रष्टाचार से जुड़े लोगों ने भी इस वीजा का अनुचित लाभ उठाया है।

ब्रिटेन में 20 लाख पाउंड (27 लाख अमेरिकी डॉलर) या उससे ज्यादा की राशि का निवेश करने वालों को देश में निवास करने की पेशकश की जाती है और उन्हें परिवार को भी साथ रखने की अनुमति दी जाती है। यह वीजा संबंधी यह नियम 2008 से प्रभावी है। सरकार ने कहा है कि वह तत्काल प्रभाव से सभी देशों के नागरिकों के लिए इस वीजा सुविधा को बंद कर रही है।

ऐसे अधिकतर वीजा धारक रूसी है। आलोचक लंबे समय से यह सवाल करते रहे हैं कि क्या इस नीति के जरिये ब्रिटेन में धनशोधन की सुविधा प्रदान की जा रही है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की आशंका को देखते हुए ब्रिटेन में रूस की पहुंच को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा कि सरकार का यह कदम अवैण धन/वित्त पर लगाम लगाने के लिए है। उन्होंने कहा, मैं सुनिश्चित करना चाहती हूं कि ब्रिटेन के लोगों का तंत्र में विश्वास बना रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
वाशिंगटन । हाल ही में प्रयोगशाला में किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि छींकने या खांसने से संक्रमित व्यक्तियों के मुंह से निकली अति सूक्ष्म बूंदों में कोरोना वायरस की उपस्थिति अनुमान से ज्यादा समय तक बनी रह सकती है। ये…
 23 February 2022
कीव । रूसी हमले के खतरे के बीच यूक्रेन की सेना भी पूरी तरह तैयार है। अपने संबोधन में राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की भी कह चुके हैं कि हमारी सेना अब पहले से अलग है। यूक्रेन की 'नई सेना' अब बड़ी संख्या में महिलाएं भी…
 22 February 2022
प्योंगयॉग । नार्थ कोरिया में कुत्ते पालना कानून के विरुद्ध माना जाएगा। यह फैसला खाद्दान संकट से निपटने के लिए किया गया है। दरअसल, कोरोना महामारी ने उत्तर कोरिया में भारी खाद्य संकट पैदा कर दिया है, जिसका नतीजा है कि लोगों में गुस्सा…
 22 February 2022
मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश की मान्यता देने के बाद सेना भेजने का आदेश कर दिया है। पुतिन ने रक्षा मंत्रालय को पूर्वी यूक्रेन…
 22 February 2022
मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देशों के रूप में मान्यता दे दी है। पुतिन ने डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश के तौर पर मान्यता…
 21 February 2022
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में सत्तारूढ़ वर्तमान सरकार पर सेना के प्रभाव की चर्चा की जाती रहती है वह अब पूरी तरह सच साबित होती दिख रही है। दरअसल, अब सरकारी संस्थाओं के खिलाफ उठने वाली आवाजों…
 21 February 2022
लंदन । इंग्लैंड के शाही परिवार की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। महारानी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं और उनमें 'ठंड लगने जैसे हल्के लक्षण' हैं। बकिंघम पैलेस…
 21 February 2022
मिन्स्क । यूक्रेन में बने युद्ध के हालात के बीच रूस ने भी अड़ियल रवैया अपना रखा है। रूस की सेनाएं बेलारूस में एक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा ले रही थीं। यह अभ्यास 10 फरवरी को…
 21 February 2022
काठमांडू । नेपाल की सियसत में सब कुछ सामान्य नहीं है यहां सरकार ने विरोध के बीच रविवार को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की विवादास्पद मिलेनियम कॉर्पोरेशन चैलेंज (एमसीसी) परियोजना से जुड़े समझौते को संसद में…
Advt.