सचिन से सीखना चाहते हैं ब्रेविस

Updated on 04-03-2022 06:37 PM

मुंबई अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले डेवाल्ड ब्रेविस अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं। और इसलिए वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से बेहतर बल्लेबाज के टिप्स लेना चाहते हैं। इस क्रिकेटर को हाल ही में हुई आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था।

 उन्होंने 2022 अंडर-19 विश्व कप के दौरान 506 रन बनाते हुए शिखर धवन के एक टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड (505 रन) तोड़ा था जो उन्होंने 2004 में बनाया था। इसी के साथ ही उन्होंने 7 विकेट भी अपने नाम किए थे। दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के अंदाज में बल्लेबाजी करने के कारण उन्हें 'बेबी एबी' के नाम से भी लोकप्रियता मिली है पर यह युवा खिलाड़ी तेंदुलकर और डिविलियर्स की तरह विनम्र बने रहना चाहते हैं। ब्रेविस ने तेंदुलकर को आदर्श माना और अब उनकी शैली भी अपनाना चाहते हैं।

 इस क्रिकेटर का कहना है कि मुंबई इंडियंस के साथ होने से उन्हें तेंदुलकर के साथ बातचीत करने और उनसे सीखने का मौका मिलेगा।

ब्रेविस ने कहा, जिस तरह से उन्होंने खेला वह हमेशा मेरे लिए प्रेरणा थी। उनकी मेरी पसंदीदा पारी वनडे में दोहरा शतक है, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था। मुझे अपने भाई के साथ वह मैच देखना याद है - यह एक अद्भुत पारी थी। मैंने उनकी आत्मकथा 'प्लेइंग इट माई वे' पढ़ी और वहां से बहुत सी चीजें हैं जिन्हें मैं अपने खेल में लागू करना चाहता हूं। मैंने उनसे एक बात सीखी है कि आपको विनम्र होना होगा क्योंकि गर्व पतन भी बन सकता है।

वहीं अपने वाइड-ओपन स्टांस, हाफ-क्राउच और क्रिस्प शॉट्स के कारण स्टार बल्लेबाज डिविलियर्स के साथ तुलना के बारे में ब्रेविस ने कहा, उनसे तुलना करना सम्मान की बात है, लेकिन मेरे लिए अपनी खुद की पहचान होना जरूरी है। मैं  ब्रेविस के नाम से जाना जाना चाहता हूं।

ब्रेविस ने कहा कि मुंबई द्वारा चुने जाने से मुझे काफी आत्मविश्वास मिला है। उन्होंने कहा कि मैंने इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं की थी। मैं नीलामी के दौरान सीएसए टी20 चुनौती में टाइटन्स के लिए खेल रहा था और मेरा नाम सचमुच खेल के बीच में आया था। मैं आभारी हूं कि जोफ्रा आर्चर और जसप्रीत बुमराह दोनों टीम में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.