महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित

Updated on 24-08-2026 12:37 PM

अम्बिकापुर।  महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस के मार्गदर्शन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा सरगुजा, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), सरगुजा एवं लायंस क्लब, अंबिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 23 अगस्त 2026 को पुलिस लाइन, अंबिकापुर में ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग एवं CPR प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम सरगुजा संभाग में पहली बार महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिला पुलिसकर्मियों को ब्रेस्ट कैंसर की प्रारंभिक पहचान, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम  दीपक झा, पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज, सरगुजा एवं  राजेश अग्रवाल, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सरगुजा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रितेश चौधरी,  रक्षित निरीक्षक अंबिकापुर श्रीमती तृप्ति सिंह राजपूत, सूबेदार  गुलशन चंद्रा एवं सूबेदार श्रीमती पेमिन वर्मा सहित सरगुजा रेंज के विभिन्न जिलों से महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा पुलिस चिकित्सालय में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. पीयू प्रकाश सक्सेना द्वारा ब्रेस्ट कैंसर के संबंध में चिकित्सकीय जानकारी प्रदान की गई तथा उपस्थित महिलाओं की स्क्रीनिंग एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श किया गया। उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर की समय पर पहचान एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर प्रकाश डाला।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, सरगुजा के सचिव डॉ. अर्पण सिंह चौहान ने कहा कि महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने शासकीय दायित्वों के निर्वहन के साथ परिवार एवं समाज के प्रति भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाती हैं। उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच एवं समय पर चिकित्सकीय परामर्श आवश्यक है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ महिलाओं को समय पर स्क्रीनिंग के लिए प्रोत्साहित करना है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, सरगुजा की ओर से डॉ. सुजीत, डॉ. हरप्रीत, डॉ. सुधांशु, डॉ. सुषमा, डॉ. रितेश, डॉ. स्वप्निल एवं डॉ. अखिलेश ने चिकित्सकीय टीम के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. श्रीकांत सिंह द्वारा ब्च्त् प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक जीवनरक्षक सहायता प्रदान करने की आवश्यक तकनीकों की जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में सरगुजा की आम जनता, विशेषकर इच्छुक महिलाओं के लिए भी ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध रही। इस पहल के माध्यम से पुलिस विभाग में कार्यरत महिलाओं के साथ-साथ आम नागरिकों को भी समय पर स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग, चिकित्सा विशेषज्ञों एवं सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता रही। इस संयुक्त प्रयास के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य, समय पर रोग की पहचान एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
रायपुर। लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में लंबे समय से कार्यरत 3,630 कर्मचारियों को…
 05 September 2026
रायपुर।उफनती नदियों में फंसे लोगों और ग्रामीणों के सुरक्षित रेस्क्यू के कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहाँ प्रशासन, सेना और एसडीआरएफ (SDERF/SdRF) की टीमों ने जान जोखिम में डालकर…
 05 September 2026
रायपुर।डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा एवं रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर…
 05 September 2026
रायपुर।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा…
 05 September 2026
रायपुर।प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में रायगढ़…
 05 September 2026
जशपुरनगर। राज्य स्तरीय जनसंपर्क अधिकारियों एवं सोशल मीडिया समन्वयकों की समीक्षा बैठक का आयोजन रायपुर में किया गया। बैठक में विभिन्न जिलों से आए सोशल मीडिया समन्वयकों को सोशल मीडिया…
 05 September 2026
सूरजपुर। जल संरक्षण के क्षेत्र में सूरजपुर जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश में चौथा स्थान और छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जल…
 05 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम सोनपाल के पास से बहने वाले नाले में पुल नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली…
 05 September 2026
सूरजपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सूरजपुर जिले के दो शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से…
Advt.