भोपाल में बोरवेल के पानी पर खूनी संघर्ष; दो परिवारों में चली कुल्हाड़ी और लाठियां, आठ घायल

Updated on 01-06-2026 11:25 AM

भोपाल। राजधानी सहित आसपास के क्षेत्राें में जलसंकट गहराने से आए दिन विवाद की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र का है।। यहां नीरजा नगर ओंकारा सेवनिया में बोरवेल के पानी को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।

मामूली कहासुनी ने इतना उग्र रूप ले लिया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में चार महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पड़ोसी के बोरवेल से पानी भरने पर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार नीरजा नगर निवासी मनीष लोधी के घर में लगे बोरवेल से पड़ोसी मंटूलाल लोधी का परिवार लंबे समय से पानी भरता था। हाल के दिनों में बोरवेल का जलस्तर कम होने के कारण मनीष के परिवार ने पानी देना बंद कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच कई दिनों से तनाव बना हुआ था।

चलीं कुल्हाड़ी और लाठियां

शनिवार रात विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष के लोग मनीष के घर पहुंचे, जहां पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झड़प के दौरान मिर्च पाउडर फेंका गया और बाद में कुल्हाड़ी तथा लाठियों से हमला किया गया।

एक महिला की हालत गंभीर

हमले में मोनिकाबाई के सिर में गंभीर चोट आई है, उनकी स्थित नाजुक बताई जा रही है। विवाद के दौरान लक्ष्मीबाई, सीमा, धनीराम, सुरेश सहित कुल आठ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

सूखीसेवनिया थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.