भाजपा का मिशन संवाद, मंत्रियों से सीधे मिल सकेगी जनता, भोपाल कार्यालय में अप्रैल भर लगेगा जमावड़ा

Updated on 01-04-2026 11:42 AM

भोपाल। भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं और आमजन से संवाद के लिए मंत्री व पार्टी पदाधिकारी अप्रैल के पूरे माह उपलब्ध रहेंगे। कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत या समस्या के लिए मंत्रियों से मिल सकता है। जिलों में सांसद व विधायक जिला कार्यालय में बारी-बारी से कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए एक निश्चित दिन पर दो घंटे के लिए उपलब्ध रहेंगे। प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्या के समाधान के लिए जिलों से लेकर प्रदेश स्तर पर सहयोगी सेल भी काम करेगी।

सहयोग सेल के माध्यम से जनहित के विषयों का समाधान

उल्लेखनीय है कि मंत्री, सांसद व विधायकों को समस्याएं बताने वाले कार्यकर्ताओं की मदद को सहयोग सेल बनाई गई है। इसकी व्यवस्था को अधिक प्रभावी व कार्यकर्ता केंद्रित बनाने के उद्देश्य से नई व्यवस्था की गई है।

अब प्रदेश कार्यालय की सहयोग सेल में आने वाले आवेदन अथवा जनहित से जुड़े विषय संगठन व कार्यकर्ता केंद्रित होंगे। आवश्यक विषयों के लिए जिलाध्यक्ष, विधायक, सांसद अथवा प्रदेश पदाधिकारियों के अनुशंसा पत्र अनिवार्य रूप से संलग्न किए जाएंगे। इससे समस्या समाधान में आसानी होगी।

बूथ स्तर तक पहुंचाई जाएगी मंत्रियों की बैठक व्यवस्था

सेल में मंत्रियों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक व्यवस्था चार्ट पार्टी की जिला, मंडल, बूथ स्तर तक की बैठकों, कार्यक्रमों एवं पदाधिकारियों, मोर्चा, प्रकोष्ठ के दायित्ववान कार्यकर्ताओं तक विधिवत रूप से पहुंचाएं जाएंगे और भाजपा जिला, संभाग कार्यालयों के सूचना बोर्ड में चस्पा किया जाएंगे। संबंधित मंत्रियों एवं प्रदेश पदाधिकारी बैठक व्यवस्था का चार्ट पार्टी के इंटरनेट मीडिया ग्रुपों में समय-समय पर अनिवार्य रूप से पोस्ट किए जाएंगे। घोषित समय सारणी में आने वाले मंत्रियों के समक्ष उनके संबंधित विभागों एवं प्रभार वाले जिलों के विषय, समस्याएं प्रस्तुत की जाएंगी, जिससे समाधान में सुविधा हो। इस संबंध में भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन ने समस्त भाजपा जिला अध्यक्षों को पत्र लिखा है।

अप्रैल के पहले सप्ताह प्रदेश कार्यालय में मंत्रियों की ड्यूटी

अप्रैल के पहले सप्ताह प्रदेश कार्यालय में मंत्री सारंग, विजयवर्गीय और राकेश सिंह रहेंगे उपलब्ध- अप्रैल में प्रदेश कार्यालय में उप मुख्यमंत्री शुक्ल सहित 26 मंत्री उपलब्ध रहेंगे। माह के पहले सप्ताह में एक अप्रैल को मंत्री विश्वास सारंग और लखन पटेल उपलब्ध रहेंगे। उनके साथ पार्टी की प्रदेश पदाधिकारी के रूप में विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा सिंह होगी। दो अप्रैल को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रतिमा बागरी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा. प्रभुराम चौधरी उपलब्ध रहेंगे। तीन अप्रैल को मंत्री विजय शाह और नरेंद्र शिवाजी पटेल के साथ प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट रहेंगे। सात अप्रैल को मंत्री राकेश सिंह व दिलीप अहिरवार और प्रदेश उपाध्यक्ष डा नंदिता पाठक उपलब्ध रहेगी। इसी तरह पूरे माह 30 अप्रैल तक मंत्री व पार्टी पदाधिकारी प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता संवाद के लिए उपलब्ध रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
भोपाल। प्रशासनिक कार्य-सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने टीटी नगर वृत्त के एसडीएम पद पर बदलाव किया है। डिप्टी कलेक्टर व शहर एसडीएम दीपक पांडे को उनके…
 05 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी), श्रम संहिता सहित अन्य कई महत्वपूर्ण विधेयक बिना चर्चा ध्वनिमत से पारित हो गए। कांग्रेस के सदस्य यूसीसी…
 05 September 2026
भोपाल। प्रदेश में हर साल स्कूल शिक्षा का बजट बढ़ रहा है। स्कूलों को सर्वसुविधायुक्त बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के तमाम दावे किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी…
 05 September 2026
भोपाल। भोपाल में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ चल रही सीलिंग की कार्रवाई और मास्टर प्लान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सरकार का रुख स्पष्ट किया है। शुक्रवार…
 05 September 2026
 भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही अभियान की संकल्पना…
 05 September 2026
भोपाल। बड़े तालाब की सीमा को लेकर वर्षों से चल रहे सर्वे और सीमांकन के खेल के बीच अब प्रशासन वैज्ञानिक तरीके से इसकी वास्तविक हद तय करने जा रहा…
 05 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा मध्य प्रदेश ग्रीन स्टेट तो है ही, अब ग्रीन और क्लीन एनर्जी सेक्टर (नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र) में भी एक…
 05 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति के साथ-साथ पानी की गुणवत्ता जांच की व्यवस्था को लेकर गंभीर कमियां उजागर हुई हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय…
 05 September 2026
भोपाल। एक तरफ कई सरकारी स्कूलों में एक ही शिक्षक के कंधों पर पढ़ाई कराने के साथ-साथ मध्याह्न भोजन प्रबंधन, यू-डाइस प्रविष्टि, समग्र आईडी पोर्टल अपडेट और बच्चों को स्कूल…
Advt.