स्व. तीजनबाई के दशगात्र में शामिल हुए भाजपा नेता कन्हैया सोनी

Updated on 15-07-2026 01:40 PM

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पंडवानी कला को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण से सम्मानित स्वर्गीय डॉ. तीजनबाई के दशगात्र कार्यक्रम का आयोजन उनके पैतृक ग्राम गनियारी में श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी कार्यक्रम में शामिल हुए और स्वर्गीय डॉ. तीजनबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

कन्हैया सोनी ने कहा कि डॉ. तीजनबाई केवल छत्तीसगढ़ की नहीं, बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक पहचान थीं। उन्होंने अपनी अनूठी पंडवानी शैली और सशक्त प्रस्तुति के माध्यम से महाभारत की कथाओं को देश-विदेश के मंचों तक पहुंचाया। अपनी कला साधना, संघर्ष और समर्पण से उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया। उनके निधन से लोककला जगत ने एक ऐसा अनमोल रत्न खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
 09 September 2026
एमसीबी। राज्य परियोजना कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार कलेक्टर संतन देवी जांगड़े एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  अंकिता सोम शर्मा के निर्देशन में जिले में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के…
 09 September 2026
महासमुंद। सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 अंतर्गत पोषण अभियान के तहत राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का आयोजन जिले में 09 सितंबर से 08 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। पोषण माह…
 09 September 2026
कोरिया। कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई करने के निर्देश आबकारी विभाग को दिए हैं। निर्देशों के पालन…
 09 September 2026
कोरिया। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने बुधवार को निर्माणाधीन जिला अस्पताल कंचनपुर एवं…
 09 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर अनुसूचित जाति,…
 08 September 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज। तातापानी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुभाषनगर में जमीन विवाद को लेकर एक मकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौमित्र हालदार (41) ने जयदेव…
 08 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने ठाकुर रामसिंह गुट से जुड़े…
Advt.