बिटकॉइन, रिपल, बाइनेंस... सभी को पीछे छोड़ आगे निकला पाई नेटवर्क कॉइन, कितना भारी पड़ा छोटा सिक्का?

Updated on 28-04-2026 06:21 PM
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मंगलवार को भारी उतार-चढ़ाव रहा। बिटकॉइन से लेकर इथेरियम, रिपल, बाइनेंस, सोलाना और में बड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर पाई नेटवर्क कॉइन पर इस गिरावट का कोई असर नहीं पड़ा। बल्कि इसमें दूसरी प्रमुख क्रिप्टो के उलट तेजी आई। अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध रुकने की खबर सामने आने के बाद इस क्रिप्टो ने बढ़त बनाई।

मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे ग्लोबल क्रिप्टो बाजार 2.57 ट्रिलियन डॉलर पर था। पिछले 24 घंटे में इसमें 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं बिटकॉइन 1.20% लुढ़क गया। इस गिरावट के साथ यह करीब 76,800 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। दूसरी अन्य प्रमुख क्रिप्टो में भी 24 घंटे में 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को मिली। पश्चिम एशिया संकट का असर क्रिप्टो मार्केट में दिखाई दिया।

किस क्रिप्टो में कितनी गिरावट?

पिछले 24 घंटे में प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट इस प्रकार रही:
  • इथेरियम 1.33% की गिरावट के साथ करीब 2280 डॉलर पर था।
  • रिपल क्रिप्टो में 1.86% की गिरावट आई और यह 1.39 डॉलर पर था।
  • बाइनेंस 0.50% से ज्यादा लुढ़ककर करीब 624 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
  • सोलाना 1.70% से ज्यादा फिसल गया और 83.85 डॉलर पर था।
  • हाइपरलिक्विड में 4 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। यह 40 डॉलर से कुछ ऊपर है।

पाई नेटवर्क का क्या हाल?

बाजार में गिरावट के बाद भी पाई नेटवर्क कॉइन में तेजी आई है। पिछले 24 घंटे में यह 5 फीसदी से ज्यादा उछाल गया है। मंगलवार दोपहर 3 बजे यह 5.50% से ज्यादा की तेजी के साथ 0.1898 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। वहीं एक हफ्ते में यह क्रिप्टो 12 फीसदी से ज्यादा उछल गई है। एक महीने में भी इसमें करीब 6 फीसदी की तेजी आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली अमेरिका की कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप 5.5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही वह चांदी को पछाड़कर दुनिया का…
 14 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रुपया आज शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.86…
 14 May 2026
नई दिल्ली: केरल में डीजल और पेट्रोल की राशनिंग होने लगी है? मातृभूमिडॉटकॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार इस दक्षिणी राज्य में पेट्रोल पम्पों पर कथित तौर पर बल्क फ्यूल…
 14 May 2026
नई दिल्ली: प्रॉपर्टी बेचने के बाद होने वाले मुनाफे को टैक्स से बचाने के लिए धारा 54EC (Capital Gains Bonds) एक शानदार जरिया है। अगर आपने हाल ही में कोई…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ गई। सरकार ने इसे 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। थिंक टैंक जीटीआरआई का मानना है कि…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: भारत के आत्‍मनिर्भरता के प्रयास चीन को चुभ रहे हैं। सोलर एनर्जी और आईटी जैसे क्रिटिकल सेक्‍टर में भारत की स्‍कीमें (मसलन पीएलआई स्‍कीम) की राह में वह…
 13 May 2026
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI ) इस साल केंद्र सरकार को अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड दे सकता है। सूत्रों के मुताबिक, यह रकम सरकार को…
 13 May 2026
नई दिल्ली: कैब सर्विस कंपनी उबर भारत में अडानी ग्रुप के साथ मिलकर पहला डेटा सेंटर स्थापित करेगी। इसकी वजह देश का कंपनी के लिए बड़े इनोवेशन हब के रूप…
 12 May 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भारत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के…
Advt.