बिहार: वंदे भारत-सप्तक्रांति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव, कुछ ट्रेनें रद्द भी, देखिए लिस्ट

Updated on 13-02-2026 12:34 PM
पटना: बिहार में अगर आपको वंदे भारत या सप्तक्रांति एक्सप्रेस में सफर करना पसंद है, या आपके रूट में आपको यही ट्रेनें बेहतर लगती हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। बिहार में या इससे होकर गुजरने वाली कुछ वंदे भारत एक्स्प्रेस, सप्त क्रांति एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के टाइम को बदला गया है, इनके रूट में भी थोड़ा बदलाव किया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया है।


वंदे भारत और सप्तक्रांति एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों के यात्री ध्यान दें

वंदे भारत एक्सप्रेस और सप्तक्रांति एक्सप्रेस के रूट में बदलाव का कारण बेतिया-कुमारबाग रेल ट्रैक को डबल करना (दोहरीकरण) और नॉन इंटरलॉकिंग का काम है। ये 18 फरवरी तक चलने वाला है।वहीं 17 फरवरी को दोहरीकरण का CRS भी किया जाना है। इसी को लेकर भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। ब्लॉक के दौरान बेतिया और कुमारबाग रेलवे स्टेशन अस्थायी तौर पर नॉन-क्रॉसिंग स्टेशन बने रहेंगे। कई ट्रेनों को रद्द भी किया गया है।

इन ट्रेनों के रूट में बदलाव

  • वंदे भारत गोरखपुर-पटना
  • आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस
  • रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस
  • बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस
  • मुजफ्फरपुर-पोरबंदर पोरबंदर ट्रेन
  • मुजफ्फरपुर-प्रयागराज बापूधाम ट्रेन
  • नरकटियागंज-सीतामढ़ी-दानापुर मेमू ट्रेन
  • ये ट्रेनें की गईं रद्द

    रेल लाइन दोहरीकरण और नॉन इंटरलॉकिंग के चलते मेमू और डेमू ट्रेनें भी 17 फरवरी तक रद्द की गईं हैं। रद्द होने वाली ट्रेनों में 63342/63338 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर, 63309 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज, 75235/75236 रक्सौल-बेतिया-नरकटियागंज, 63311 मुजफ्फरपुर-रक्सौल, नरकटियागंज-सिकटा-सुगौली रुट से चलने वाली ट्रेनें, 26502 वंदे भारत एक्सप्रेस, गोरखपुर-पटना, 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार, 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस, रक्सौल-आनंद विहार, 19038 अवध, बरौनी -बांद्रा, 19270 पोरबंदर एक्स्प्रेस, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर, 14011/14012, बापूधाम एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-प्रयागराज, 15516/15515 एक्सप्रेस ट्रेन नरकटियागंज-दानापुर मेमू शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.