बाइडन ने अमेरिकी कंपनियों को रूस के संभावित साइबर हमलों के प्रति आगाह किया

Updated on 22-03-2022 07:49 PM

रिचमंड अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच रूस द्वारा महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को निशाना बनाकर साइबर हमले किए जाने की बढ़ती आशंकाओं के मद्देनजर वे अपनी खुफिया जानकारी को अभेद्य डिजिटल पद्धतियों से सुरक्षित करें।

 बाइडन की शीर्ष साइबर सुरक्षा सहयोगी एनी न्यूबर्गर ने इस बात को लेकर चिंता जताई कि रूसी हैकर कुछ महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा संस्थाओं को निशाना बना सकते हैं, क्योंकि उन्होंने सॉफ्टवेयर में ज्ञात समस्याओं को ठीक करने के संघीय एजेंसियों के अलर्ट की अनदेखी की है। उल्लेखनीय है कि रूस को दुनिया मेंहैकिंग पावरहाउसमाना जाता है।

साइबर और उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए राष्ट्रपति की उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार न्यूबर्गर ने ह्वाइट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद हम देख रहे हैं कि चीजों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है और ढिलाई बरती जा रही है। यह स्थिति हमलावरों के लिहाज से बेहद आसान हो गई है।

संघीय सरकार पिछले महीने यूक्रेन पर आक्रमण से बहुत पहले से ही रूसी हैकरों द्वारा उत्पन्न खतरों को लेकर अमेरिकी कंपनियों को आगाह कर रही है। साइबर सुरक्षा और बुनियाद ढांचा सुरक्षा एजेंसी ने इसके लिए एक शील्ड्स अप अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य बचाव के तरीकों को पुख्ता करने में कंपनियों की मदद करना है। इसके साथ ही कंपनियों से अपने डेटा का बैकअप लेने, मल्टीफैक्टर प्रमाणीकरण शुरू करने और साइबर सुरक्षा में सुधार के लिए अन्य कदम उठाने का आग्रह करना है।

न्यूबर्गर ने कहा कि अमेरिका के बुनियादी ढांचों को निशाना बनाकर किए जाने वाले ऐसे किसी विशिष्ट रूसी साइबर हमले की कोई खुफिया जानकारी नहीं है, लेकिन इस दिशा में गतिविधियां बढ़ी हैं, जैसे कि वेबसाइटों को स्कैन करना और कमजोरियों को लक्षित करना, जो रूसी हैकरों द्वारा आम गतिविधि है।

बाइडन ने अपने एक बयान में चेतावनी दी है कि अमेरिका द्वारा लगाए गए कठोर आर्थिक प्रतिबंधों के प्रतिशोध में रूस अमेरिकी ढांचों को निशाना बनाकर साइबर हमले शुरू कर सकता है। उन्होंने कहा यह रूस की रणनीति का हिस्सा है। अमेरिका और उसके सहयोगियों ने रूसी अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के उद्देश्य से कई प्रतिबंध लगाए हैं और बाइडन ने हाल ही में घोषणा की थी कि अमेरिका यूक्रेन की मदद के लिए अधिक विमान, अत्याधुनिक हथियार और ड्रोन भेज रहा है। साइबर सुरक्षा कंपनी मैंडिएंट में खुफिया विश्लेषण के उपाध्यक्ष जॉन हल्टक्विस्ट ने कहा साइबर हमले उनके लिए एक बड़ी लक्ष्मण रेखा को पार किए बिना सटीक कीमत वसूलने एक साधन हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.