बाइडन ने पुनीत तलवार को मोरक्को में अमेरिका का राजदूत नामित किया

Updated on 19-03-2022 07:21 PM

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल के अमेरिकी राजनयिक पुनीत तलवार को मोरक्को में देश का राजदूत नामित किया है। तलवार वर्तमान में विदेश मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार हैं। तलवार ने विदेश मंत्रालय, व्हाइट हाउस और संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा तथा विदेश नीति से जुड़े पदों पर कार्य किया है। व्हाइट हाउस ने कई अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक पदों के लिए भी नामों की घोषणा की।

तलवार ने राजनीतिक-सैन्य मामलों के लिए सहायक राज्य मंत्री, राष्ट्रपति के विशेष सहायक और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में वरिष्ठ निदेशक तथा अमेरिकी सीनेट में विदेश संबंधों की समिति में एक वरिष्ठ सदस्य के रूप में कार्य किया। तलवार की सेवाओं में प्रतिनिधि सभा और विदेश मंत्रालय केपॉलिसी प्लानिंग स्टाफमें महत्वपूर्ण भूमिकाएं भी शामिल हैं।

सरकार से इतर, वह एशिया सोसाइटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट में वरिष्ठ शोधार्थी, पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी पेन बाइडन सेंटर में विजिटिंग स्कॉलर आदि रह चुके है। तलवार ने कॉर्नेल विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में बीएस की डिग्री हासिल की और कोलंबिया विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय मामलों में एमए किया। वह विदेश संबंध परिषद के सदस्य हैं और वाशिंगटन के निवासी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.