बाइडेन ने व्लादिमीर पुतिन को बताया युद्ध अपराधी

Updated on 17-03-2022 07:31 PM

वाशिंगटन। यूक्रेन पर रूस के हमले से आम नागरिकों पर पड़े इसके विनाशकारी असर के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को एक युद्ध अपराधी बताया। बाइडन ने व्हाइट हाउस में एक समारोह के दौरान संवाददाताओं से कहाकि मुझे लगता है कि पुतिन एक युद्ध अपराधी हैं। उनसे सवाल किया गया था कि क्या पुतिन एक युद्ध अपराधी हैं, जिसके जवाब में उन्होंने यह बात कही। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने पुतिन से वार्ता करने की बात से इनकार किया।

 इसके कुछ ही देर बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहाकि मुझे लगता है कि राष्ट्रपति की टिप्पणियां ही पर्याप्त हैं। वह दिल से बात कर रहे थे और हमने टेलीविजन पर एक अन्य देश में हमले के जरिए एक नृशंस तानाशाह की जिन बर्बर कार्रवाइयों को देखा, वह उसके आधार पर बोल रहे थे। इससे पहले बाइडन ने यूक्रेन के लिए 80 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता राशि की घोषणा की और इसी के साथ अमेरिका ने एक सप्ताह से कम समय में यूक्रेन को एक अरब डॉलर मदद की घोषणा की है।

 बाइडन ने कहाकि पुतिन यूक्रेन में भयावह तबाही और आतंक फैला रहे हैं, इमारतों, प्रसूति वार्ड, अस्पतालों पर बमबारी कर रहे हैं। मेरा मतलब है कि यह बहुत भयानक है। मैं इस बारे में अपने पीछे खड़े हमारे कमांडर जनरल (मार्क) मिले से बात कर रहा था। यह स्तब्ध करने वाला है। हमने कल रिपोर्ट देखीं कि रूसी बलों ने मारियुपोल के सबसे बड़े अस्पताल में सैकड़ों चिकित्सकों और मरीजों को बंधक बना लिया है। उन्होंने कहाकि ये ज्यादतियां हैं।

यह दुनिया के लिए आक्रोश की बात है और दुनिया यूक्रेन के प्रति समर्थन और इस प्रतिबद्धता को लेकर हमारा समर्थन करने के लिए एकजुट है कि पुतिन को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़े। अमेरिका अपने सहयोगियों एवं साझेदारों के साथ मिलकर इस प्रयास का नेतृत्व कर रहा है और बड़े स्तर पर सुरक्षा एवं मानवीय सहयोग मुहैया करा रहा है। इस सहायता को हम आज बढ़ा रहे हैं तथा हम आगामी दिनों एवं सप्ताहों में ऐसा करना जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि अमेरिका, उसके सहयोगी एवं साझेदार प्रतिबंध लगाकर पुतिन की अर्थव्यवस्था को पंगु बना रहे हैं और इन प्रतिबंधों को और कड़ा किया जाएगा। बाइडन ने कहा कि यूक्रेन को मुहैया कराए गए नए सुरक्षा पैकेज में 800 विमान रोधी प्रणालियां, 9,000 सशस्त्र वाहन रोधी प्रणालियां, 7,000 छोटे हथियार, मशीन गन, शॉटगन और ग्रेनेड प्रक्षेपक भी शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.