भोपाल के वेस्टर्न बायपास को साधिकार समिति की मंजूरी:अब कैबिनेट की मंजूरी मिलेगी

Updated on 23-06-2026 12:51 PM
भोपाल, भोपाल वेस्टर्न बायपास को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हुई एसएलईसी की मीटिंग में वेस्टर्न बायपास को मंजूरी दी गई। अब यह कैबिनेट की मंजूरी के लिए जाएगा।

इस फोरलेन बायपास की लंबाई 41 किमी प्रस्तावित थी। अब इसे 35.61 किमी कर दिया गया है। यह नया मार्ग भोपाल-नर्मदापुरम रोड पर मंडीदीप के पास से शुरू होगा और कोलार, रातीबड़ होते हुए इंदौर मार्ग पर फंदा कला के पास जाकर जुड़ेगा।

इस बायपास के बनने से जबलपुर और नर्मदापुरम की ओर से आने वाला ट्रैफिक शहर के भीतर प्रवेश किए बिना सीधे इंदौर रोड की तरफ निकल जाएगा, जिससे वाहन चालकों का करीब 1 घंटा समय और 23 किमी की दूरी बचेगी। करीब 2900 करोड़ रुपए लागत आएगी।

जानकारी के अनुसार, प्रोजेक्ट को दस लेन के हिसाब से बनाया जा रहा है। इसमें से सिक्स लेन के स्ट्रक्चर पर फोर-लेन बनेगा। साथ ही इसके दोनों तरफ 2-लेन की सर्विस रोड भी बनेगी। इस पर एक रेलवे ओवर ब्रिज, दो फ्लाईओवर, 15 अंडर पास और दो बड़े जंक्शन बनेंगे।

प्रोजेक्ट हाइब्रिड एन्यूटी मोड पर बनेगा। इसमें प्रोजेक्ट कॉस्ट की 40 प्रतिशत राशि पांच किश्तों में दी जाएगी। शेष 60 फीसदी राशि सड़क बनने के बाद 15 वर्षों तक मिलेगी।

राह आसान... डेढ़ घंटे का सफर 45 मिनट से कम में पूरा होगा

अफसरों के मुताबिक पश्चिमी बायपास बनने से करीब डेढ़ घंटे का सफर 45 मिनट से कम समय में पूरा हो जाएगा। जबलपुर या नर्मदापुरम से आने वाले लोगों को इंदौर जाने में 25 किमी कम दूरी तय करनी होगी। आधा से एक घंटा समय भी बचेगा।

वाहन मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र या भोपाल शहर के बीच से नहीं जाएंगे। भोपाल (मंडीदीप) और इंदौर (पीथमपुर) के औद्योगिक क्षेत्रों के बीच अच्छी कनेक्टिविटी के साथ जबलपुर और नर्मदापुरम से आने वाले लोगों को इंदौर से सीधा जुड़ाव मिलेगा।

  • 1 आरओबी, 2 फ्लाइओवर, 15 अंडरपास, 2 बड़े जंक्शन होंगे
  • औबेदुल्लागंज से आते समय मंडीदीप के ठीक पहले शुरू होकर कोलार रोड में गोल जंक्शन से निकलेगा।
  • फिर पहाड़ी को काटते हुए फॉरेस्ट और निजी जमीन से निकलकर रातीबड़ रोड को 4 किमी आगे क्रॉस करेगा।
  • यहां से जैन मंदिर-खजूरी और फंदा के सेंटर प्वाइंट पर इंदौर रोड से कनेक्ट होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.