भोपाल मास्टर प्लान 21 साल से अटका...:प्लानिंग एरिया में 1 लाख 20 हजार अवैध निर्माण

Updated on 04-04-2026 11:38 AM
भोपाल, पिछले 21 सालों में भोपाल कर मास्टर प्लान तो नहीं आया, प्लानिंग एरिया में अवैध निर्माण जरूर बढ़ गए। ये जानकारी खुद मास्टर प्लान-2047 के उस ड्राफ्ट में है, जो करीब छह महीने से फाइलों में दबा हुआ है। उसमें बताया गया है कि प्लानिंग एरिया में लगभग 1.20 लाख अवैध निर्माण हैं। इनमें 85 हजार तो रातीबड़-नीलबड़ क्षेत्र में है जो बड़े तालाब के कैचमेंट या आसपास है।

मास्टर प्लान-2047 के लिए ये सैटेलाइट सर्वे 2025 में किया गया था। इसके बाद मौके पर भी जांच की गई थी। ये रिपोर्ट उस फाइल में है। अब परेशानी ये है कि मास्टर प्लान में कहीं सड़क, ग्रीन बेल्ट आदि प्रस्तावित हो और वहां पहले से निर्माण मिलें, तो भविष्य में शहर का नियोजित विकास कठिन हो जाएगा।

मास्टर प्लान लागू होने तक तो और बढ़ जाएंगे निर्माण 

पिछले दिनों जिला प्रशासन ने केरवा के कैचमेंट एरिया में दो बड़े निर्माण हटाए। एनजीटी यहां अवैध निर्माण पर रोक के निर्देश दे चुका है। बड़े तालाब व कलियासोत के कैचमेंट और लो डेंसिटी, कृषि भूमि व ग्रीनलैंड में अवैध निर्माण को लेकर भी अभियान जारी है। फिर भी इनकी संख्या बढ़ रही है। आशंका है कि नया प्लान लागू होने तक प्लानिंग एरिया में अवैध निर्माण और बढ़ जाएंगे।

अर्बन प्लानर डॉ. शीतल शर्मा के मुताबिक मास्टर प्लान 2047 के ड्राफ्ट में जिन 58 नए गांव शामिल हो रहे हैं, वे प्लान जारी होने के पहले ही डेवलप हो चुके हैं। ये गांव 2021 के ड्राफ्ट में नहीं थे। यहां रेसीडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट शुरू हो गए हैं। इसकी पुष्टि मास्टर प्लान में नए जोड़े गए 58 गांवों के लैंडयूज एप्लीकेशन स्टेटस, रेरा दस्तावेज और सैटेलाइट इमेजरी से हुई है।

सैटेलाइट इमेजरी एनालिसिस के मुताबिक इन क्षेत्रों में 20% डेवलपमेंट वर्क हो चुका है। 44% में काम जारी हैं। यानी प्लान लागू होने तक ये क्षेत्र 70% तक डेवलप हो चुके होंगे। टीएंडसीपी ने ड्राफ्ट में शामिल 14 गांवों में ही 100 से ज्यादा प्रोजेक्ट की परमिशन (2015 से 2023 के बीच) जारी की हैं।

फार्म हाउस और प्लॉटिंग …

मास्टर प्लान ड्राफ्ट में शामिल नए गांव बरखेड़ा सालम और मुगालिया छाप में 500-1500 रु. वर्गफीट रेट पर प्लॉट, फार्म हाउस बेचे जा रहे हैं। भौंरी-बरखेड़ा सालम रोड पर बिल्डर्स के हाउसिंग प्रोजेक्ट में 60% प्लॉट बुक हो चुके हैं। जाटखेड़ी में रियल एस्टेट के 10 प्रोजेक्ट कंपलीट हो चुके हैं। होटल, कॉलेज और अस्पताल भी चल रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
भोपाल। लगभग ढाई वर्ष के कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की टीम यानी मंत्रिमंडल में विस्तार के संकेत मिले हैं। फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार की समय-सीमा निर्धारित नहीं है…
 14 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी महकमों में एक बार फिर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। लंबित मांगों और सरकार के कुछ हालिया फैसलों के विरोध में तृतीय वर्ग…
 14 May 2026
भोपाल। क्या आपकी रेल यात्राओं में कोई ऐसी कहानी छुपी है जो दूसरों का दिल जीत ले? भारतीय रेल और रेल मंत्रालय आपको अपनी लेखनी के जरिए इनाम जीतने का…
 14 May 2026
भोपाल। जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की बात प्रमाणिकता के साथ रखने के लिए प्रदेश कांग्रेस अनुसंधानकर्ताओं की टीम बनाने जा रही है। इसके लिए पार्टी के मीडिया…
 14 May 2026
भोपाल। राजधानी के बावडिया कलां क्षेत्र में सरकारी नाले को दबाकर किए गए अवैध निर्माणों पर अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कड़ा रुख अपनाया है। एनजीटी ने स्पष्ट कर…
 14 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल 'हमीदिया' में अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को रिपोर्ट का लंबा इंतजार नहीं करना होगा। बोनमैरो और किडनी ट्रांसप्लांट…
 14 May 2026
मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सरकारी खजाने पर बढ़ते वित्तीय बोझ को कम करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अब 1,20,710 पदों को…
 14 May 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने के लिए सार्वजनिक परिवहन अपनाने का आह्वान कर रहे हैं। कोशिश है कि इससे देश की ऊर्जा निर्भरता कम होगी। लेकिन…
 13 May 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ईंधन और ऊर्जा बचाने का आह्वान कर रहे हैं। प्रदेश के सभी सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। उससे उत्पादित ऊर्जा से विभागों का बिजली…
Advt.