भोपाल में परंपरा और पर्यावरण का अनूठा मेल, 2000 से अधिक स्थानों पर गोकाष्ठ से हुआ होलिका दहन

Updated on 03-03-2026 11:49 AM
भोपाल। राजधानी में सोमवार रात ‘रंगोत्सव’ का आगाज उत्साह और उमंग के साथ हुआ। शहर के दो हजार से अधिक स्थानों पर शुभ मुहूर्त रात 1:26 से 2:38 बजे के बीच होलिका दहन किया गया। कुछ स्थानों पर प्रदोष काल शाम 6:22 से 8:53 बजे तक भी होली जलाई गई और अच्छे स्वास्थ्य व सुख-समृद्धि की कामना की गई।

होलिका दहन के साथ ही धुलेंडी के रंगोत्सव की औपचारिक शुरुआत हो गई। इस बार खास बात यह रही कि शहरवासियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लकड़ी की बजाय गोकाष्ठ (गोबर से बनी लकड़ी) से होली जलाना प्राथमिकता में रखा। न्यू मार्केट, रोशनपुरा, नेहरू नगर, वैशाली नगर और कोलार सहित कई क्षेत्रों में देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा। शाहपुरा स्थित शैतानसिंह चौराहा और पुराने शहर के कर्फ्यू वाली माता मंदिर के पास लोकगीतों और नृत्य के बीच होलिका पूजन हुआ।

बाजारों में रौनक, घरों में पकवानों की खुशबू

सोमवार को बाजारों में होली की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी रही। बच्चों में पिचकारियों और रंगों को लेकर खासा उत्साह दिखा। घरों में गुझिया और पारंपरिक पकवानों की खुशबू के बीच देर रात तक होलिका दहन की रस्में निभाई गईं। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

चंद्रग्रहण के कारण चार मार्च को धुलेंडी

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार तीन मार्च को सूर्योदय से संध्या तक पूर्णिमा तिथि रहेगी और दोपहर 3:20 से शाम 6:47 बजे तक चंद्रग्रहण रहेगा। सूतक काल सुबह 6:20 बजे से प्रारंभ होगा। सूतक में रंग-गुलाल खेलना शुभ नहीं माना जाता, इसलिए धुलेंडी का पर्व चार मार्च को मनाया जाएगा। पुराने शहर में रंगारंग चल समारोह निकलेगा और मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे।

होली दूज और रंग पंचमी

धुलेंडी के अगले दिन पांच मार्च को होली दूज मनाई जाएगी। इस दिन भाई दूज और यम द्वितीया पर्व भी रहेगा। कायस्थ समाज द्वारा चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया जाएगा। आठ मार्च को रंग पंचमी के साथ होली महोत्सव का समापन होगा। नए और पुराने शहर से रंगारंग चल समारोह निकलेंगे और पूरे दिन रंग-गुलाल का उत्साह रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
Advt.