भोपाल एम्स में विदेशी फॉर्मूले की जगह अब 'देसी मानक' से होगा सटीक इलाज, दवाओं के साइड इफेक्ट पर लगेगा अंकुश

Updated on 23-02-2026 12:02 PM

भोपाल। अभी तक किसी बीमारी के उपचार में मरीज को दवा की कितनी खुराक देनी है यह अमेरिका और यूरोप के चिकित्सा मानकों (गाइडलाइंस) पर के आधार पर तय होता है। जल्दी ही यह मानक बदलने वाला है। भोपाल का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अब भारतीयों की शारीरिक बनावट, खान-पान और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दवाओं के नए मानक तैयार करेगा।

संस्थान का तकनीकी संसाधन केंद्र मुख्य रूप से बच्चों की खांसी, स्टेम सेल चिकित्सा, थायराइड (हाइपोथायरायडिज्म) और साइनसाइटिस के इलाज के लिए राष्ट्रीय मानक विकसित कर रहा है। एम्स विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीयों की प्रतिरोधक क्षमता और जेनेटिक संरचना यूरोपीय-अमेरीकी देशों के लोगों से अलग होती है।

विदेशी मानकों के आधार पर दवा देने से कई बार भारतीय मरीजों को जरूरत से अधिक मात्रा हो जाती है। इसके विपरीत प्रभाव (साइड इफेक्ट) शरीर पर पड़ते हैं।

इसके अलावा विदेशी मानकों के कारण कई बार ऐसी महंगी दवाएं या टेस्ट लिखे जाते हैं जिनकी भारतीय परिस्थितियों में जरूरत ही नहीं होती। इससे मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है और इलाज लंबा खिंचता है। एम्स की इस पहल से अब यह वैज्ञानिक रूप से तय होगा कि भारतीय बच्चों को इन चार बीमारियों में दवा की कितनी खुराक देनी चाहिए और उपचार कितने दिनों तक चलना चाहिए।

उदाहरण के लिए बच्चों की खांसी के लिए कफ सीरप का चयन अब और अधिक सुरक्षित और सटीक होगा। एम्स भोपाल का तकनीकी संसाधन केंद्र, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) के तहत इस नई परियोजना पर काम कर रहा है।

त्रासदी साबित हुई है ओवरडोज

पिछले वर्ष छिंदवाड़ा-बैतूल जिलों में एक खास ब्रांड के कफ सीरप के सेवन से 25 बच्चों की मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आए थे कि दो साल से भी कम उम्र के बच्चों को दवा की आवांछित खुराक दी गई थी। जिसकी वजह से उनकी किडनी को नुकसान पहुंचा। बाद में दवा अमानक भी पाई गई।

पिछले दिनों इंदौर में एक बच्चे को मामूली खांसी-जुकाम होने पर परिजनों ने बिना डाक्टर से पूछे कफ सिरप दे दिया था। दवा देने के कुछ ही देर बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसे बचाया नहीं जा सका। जांच में सामने आया कि सीरप में मौजूद तत्वों ने बच्चे के श्वसन तंत्र को सुस्त कर दिया था।

यह होता है नुकसान

मौजूदा मानकों से तय की गई दवा भारतीय बच्चों के लिए अक्सर ओवरडोज साबित होती है। इससे बच्चों में अत्यधिक सुस्ती, सांस लेने की गति का धीमा होना और हृदय गति में असमान्यता जैसे खतरनाक लक्षण देखे गए हैं।

पश्चिमी देशों के लोगों की तुलना में भारतीयों का मेटाबालिज्म (पाचन और ऊर्जा प्रक्रिया) अलग होता है। ऐसे में हाइपोथायरायडिज्म के लिए मौजूदा मानकों पर दवा लेने से उनमें घबराहट, अनिद्रा और समय से पहले हड्डियों के कमजोर होने (आस्टियोपोरोसिस) जैसी शिकायतें बढ़ रही हैं।

साइनसाइटिस जैसे रोगों में विदेशी प्रोटोकाल के तहत हैवी एंटीबायोटिक्स दी जाती हैं। इससे भारतीयों के पेट में मौजूद गुड बैक्टीरिया (जो पाचन में सहायक होते हैं) खत्म हो जाते हैं, जिससे पाचन तंत्र स्थायी रूप से कमजोर हो जाता है।

शरीर में दवाओं की जरूरत से ज्यादा मात्रा पहुंचने के कारण बैक्टीरिया उनके प्रति प्रतिरोधी हो जाते हैं, जिससे भविष्य में साधारण संक्रमण होने पर भी दवाएं असर करना बंद कर देती हैं। (जैसा परियोजना से जुड़े विशेषज्ञों ने बताया)

नये मानक से यह होगा फायदा

सटीक इलाज, खर्च में कमी, कम साइड इफेक्ट, एक समान उपचार।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया…
 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में गेहूं और उड़द खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद सरकार…
 07 March 2026
भोपाल, एमपी में सेक्स रेश्यो यानी लिंगानुपात को सुधारने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने साल 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरु की थी। 'बेटियों को लखपति' बनाने के उद्देश्य से…
 07 March 2026
भोपाल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 34 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में पानी को लेकर सरकार से लेकर अफसर तक अलर्ट हुए…
 07 March 2026
भोपाल, उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में आंदोलन की धमकी देने वाले उज्जैन उत्तर के बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेडा को भोपाल तलब किया गया। शुक्रवार देर रात वे भोपाल…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने गोमांस से भरे कंटेनर पकड़ाने के मामले में एसआईटी ने चालान पेश कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के 56 दिन बाद गुरुवार को…
 07 March 2026
भोपाल, केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। वहीं, 19 KG वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान के सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की याद में जलसा-ए-शहादत कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 07 March 2026
भोपाल, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दुबई से भोपाल लौटे मोहम्मद समी खान ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दुबई में एमवीपी डिजाइन इंजीनियर के तौर पर…
Advt.