भोलेनाथ का भात से हुआ श्रंगार, प्रज्ञेश्वर महादेव की होगी प्राण प्रतिष्ठा

Updated on 27-02-2022 04:57 PM

शाजापुर महा शिवरात्रि की तैैयारियों को लेकर शिवालयों में धूम मची हुई है और इसीके चलते प्रतिदिन महादेव का मनोहारी श्रंगार भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को धानमंडी चौराहा स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में पुजारी ओमप्रकाश गोस्वामी के द्वारा महादेव का भात से दूल्हा स्वरूप में श्रंगार किया गया।

भोलेनाथ का यह श्रंगार भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। पुजारी ने बताया कि शिवरात्रि के चलते मंदिर में भजन-कीर्तन का दौैर निरंतर चल रहा है। उल्लेखनीय है कि शिवरात्रि का पर्व नजदीक है ऐसे में जिलेभर के शिवालयों में विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं।

वहीं स्थानीय स्टेशन मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर महाशिवरात्रि पर्व पर तीन दिवसीय आयोजन होंगे जिसकी शुरूआत 27 फरवरी से होगी। इस दौरान मंदिर में प्रज्ञेश्वर महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी और नगर में कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।

कलश यात्रा के साथ शुरू होगी प्राण प्रतिष्ठा

गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख ट्रस्टी प्रदीप वैद्य ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के जीव संरक्षण में गायत्री शक्तिपीठ शाजापुर में तीन दिवसीय आयोजन होंगे। इस दौरान मंदिर में प्रज्ञेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी जिसका शुभारंभ 27 फरवरी को मंगल कलश यात्रा एवं सद्ग्रंथ यात्रा के साथ होगा।

यह कलश यात्रा धानमंडी स्थित श्रीओंकारेश्वर मंदिर से सुबह 9 बजे प्रारंभ होगी जो कि किला रोड, चौक बाजार, सोमवारिया बाजार, कंस वध चौराहा, सोमेश्वर मार्ग, कुम्हारवाड़ा घाटी, महूपुरा रपट, महूपुरा चौराहा होते हुए स्टेशन रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ पहुंचेगी।

ये होंगे आयोजन

27 फरवरी को मंगल कलश यात्रा के बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक गायत्री शक्तिपीठ पर अखंड ज्योति पाठक सम्मेलन होगा, जिसमें गायत्री परिवार की मासिक पत्रिका अखंड ज्योति के पाठक और प्रबुद्धजन सम्मिलित होंगे। वहीं 27 एवं 28 फरवरी की शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रज्ञापुराण कथामृत, युग संगीत एवं प्रवचन होंगे। 28 फरवरी और 1 मार्च को सुबह 8 बजे से पंचकुंडीय यज्ञ, सभी संस्कार नि:शुल्क संपन्न कराए जाएंगे।

 गर्भवती महिलाओं के सामूहिक गर्भोत्सव संस्कार भी संपन्न होंगे, जिसमें नगर की आंगनवडिय़ों में पंजीकृत महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। इसीके साथ पीडि़त मानवता की सेवा के लिए स्वैच्छिक रक्तदान भी किया जाएगा। महाशिवरात्रि 1 मार्च को सुबह 4.45 बजे से प्राण प्रतिष्ठा कर्मकांड प्रारंभ होगा तथा 8 बजे प्रथम दर्शन आरती होगी। तत्पश्चात यज्ञ की पूर्णाहुति एवं प्रसादी का वितरण होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
Advt.