भंसाली ने माना कि वे अपनी ही फिल्म से प्रभावित थे

Updated on 02-03-2022 05:58 PM

मुंबई बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्डवाइड प्रीमियर में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को मिले रिएक्शन से संजय लीला भंसाली प्रभावित थे। आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली को प्रीमियर की रात रेड कार्पेट पर शिरकत करते और दर्शकों के साथ इंटरेक्शन करते देखा गया था। प्रीमियर मेंगंगूबाई काठियावाड़ीकी प्रशंसा की गई थी। अब संजय लीला भंसाली ने खुलासा किया है कि फिल्म को आठ मिनट तक स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया था।  संजय लीला भंसाली ने माना कि वे उस रात अपनी ही फिल्म से प्रभावित थे।

 उन्होंने बताया कि कोविड-19 प्रतिबंधों की वजह से उस रात केवल 800 लोगों को थिएटर में जाने की अनुमति दी गई थी। वे 800 सीटें भी एक घंटे के भीतर बिक गईं। जबकि भंसाली का उस रात भीड़ के साथ फिल्म देखने का कोई इरादा नहीं था, क्योंकि वे यह फिल्म पहले भी 300 बार देख चुके थे। लेकिन, वे फिल्म शुरू होने के बाद हॉल में ही रुके रहे।वे कहते हैं, ‘मैं पर्दे से अपनी आंखें नहीं हटा सका। मैं अपनी ही फिल्म से प्रभावित था!’ वे मानते हैं, ‘बिरजू महाराज, लता जी और मेरी मां का आशीर्वाद मुझ पर और मेरे काम पर बना हुआ है। बर्लिन में दर्शकों ने मेरे गानेढोलिडापर तालियां बजाई।

उन्होंने मेरी फिल्म के म्यूजिक, ह्यूमर और एंगर का आनंद उठाया। वे आगे कहते हैं, ‘दर्शकों ने फिल्म खत्म होने के बाद आठ मिनट तक तालियां बजाई। जब मैंने वह स्टैंडिंग ओवेशन सुना, तो मुझे मेरा जवाब मिल गया। इसने सभी तकलीफों और कोशिशों को सार्थक बना दिया।भारत में क्रिटिक्स भीगंगूबाई काठियावाड़ीकी तारीफ कर रहे हैं। समीक्षकों ने माना कि आलिया भट्टगंगूबाई काठियावाड़ीके रोल में पूरी तरह खो गई थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.