बच्चन पांडे का गाना सारे बोलो बेवफा हुआ जारी , अक्षय कुमार का नजर आया किलर स्वैग!

Updated on 11-03-2022 06:06 PM

साजिद नाडियाडवाला की 'बच्चन पांडे' के अब तक दो गानें 'मार खाएगा' और 'मेरी जान' सामने चुके हैं। इन दोनों ही गानों को दर्शकों का बेहद प्यार मिला है। ऐसे में अब निर्माताओं ने फिल्म का तीसरा गाना भी जारी कर दिया है। इस गाने के बोल 'सारे बोलो बेवफा' है। बता दें कि, 'बच्चन पांडे' एक एक्शन कॉमेडी फिल्म हैं, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में जलवे बिखेरते नजर आने वाले हैं।

इस गाने के टीजर को देख इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शकों को इसमें किस लेवल का एंटरटेनमेंट का डोज देखने मिलेगा। यानी कह सकते है कि 'सारे बोलो बेवफ़ा' निश्चित रूप से सबकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और परफेक्ट अक्षय कुमार का डांस नंबर बनकर सामने आएगा! वैसे हमेशा की तरह सुपरस्टार अक्षय इस गाने में अपने किलर स्वैग और एनर्जेटिक डांस के साथ अपने दर्शकों को, खास कर के अपने प्रशंसकों को भौकाल भरा एंटरटेनमेंट देने का वादा करते है। इसकी झलक गाने के टीजर में साफ देखी जा सकती है।

सारे बोलो बेवफा में मुख्य नायक बच्चन पांडे के अवतार में अक्षय कुमार की एक्टिंग और स्टाइल के साथ उनकी ऊर्जा ने इसे एक अलग ही लेवल पर लेकर जाता है। जानी द्वारा कंपोज्ड और लिखे गए और बी प्राक द्वारा गाए गए, इस गाने को देसी सेटिंग मिली है, बाकी गाने में अक्षय और उनकी मंडली ने जान फूंकने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित, अक्षय स्टारर 'बच्चन पांडे', का ट्रेलर अपने रिलीज के साथ ही  दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया पा रहा है, इस फिल्म में कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह और जैकलीन फर्नांडीज के सतग एक प्रतिभाशाली कलाकारों की टुकड़ी भी है।

ऐसे में इस 'होली पे गोली' के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की 'बच्चन पांडे' 18 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है!


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.