4 मार्च से होगी ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे की शुरुआत

Updated on 01-03-2022 05:53 PM

सिडनी 24 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम यहां पाकिस्तान के खिलाफ चार मार्च से टेस्ट सीरीज खेलेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस दौरे में टेस्ट, एकदिवसीय सीरीज के साथ ही एक टी20 मैच भी खेलेगी। टेस्ट सीरीज की शुरूआत 4 मार्च से होगी।

वही दोनों टीमों के बीच 5 अप्रैल को टी-20 खेला जाएगा। सीए के सीईओ निक हॉकले ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है और खेल के वैश्विक विकास और स्वास्थ्य के लिए अहम है। हॉकले ने कहा, हमें अपने इस दौरे में दो विश्व स्तरीय टीमों के बीच एक रोमांचक श्रृंखला की उम्मीद रहेगी।

यह दौरा पाक के लिए एक बड़ी राहत होगा क्योंकि पिछले साल न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सुरक्षा चिंताओं के कारण उसके यहां के दोरे रद्द कर दिये थे। गौरतलब है कि साल 2009 में श्रीलंका टेस्ट टीम पर हुए आतंकी हमले के बाद से टीमें पाक का दौरा करने से बचती रही हैं हालांकि अब हालात बदल रहे हैं।

 

ऑस्ट्रेलिया का पाक दौरा

टेस्ट सीरीज

4-8 मार्च : पहला टेस्ट रावलपिंडी में

12-16 मार्च : दूसरा टेस्ट कराची में

21-25 मार्च : तीसरा टेस्ट लाहौर में

 

एकदिवसीय सीरीज

29 मार्च : पहला वनडे रावलपिंडी में

31 मार्च : दूसरा वनडे रावलपिंडी में

2 अप्रैल : तीसरा वनडे रावलपिंडी में

 

एकमात्र टी-20

5 अप्रैल को रावलपिंडी में खेला जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.