पांच जिहादियों की गिरफ्तारी बड़ी उपलब्धि असम में ऐसे और भी गुट सक्रिय: सरमा

Updated on 07-03-2022 06:46 PM

नई दिल्ली पड़ोसी देश बांग्लादेश के जिहादी संगठनों से कथित तौर संबंध रखने वाले पांच लोगों को असम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के दो दिन बाद रविवार को मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने दावा किया कि चरमपंथी समूहों के और गुट राज्य में सक्रिय हैं। सरमा ने यह भी कहा कि गिरफ्तार किये गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान एकत्र की गई सूचना में खुलासा हुआ है कि राज्य में आने वाले समय में कुछ खतरनाक हो सकता था। सरमा ने कहा, (जिहादियों का) एक बड़ा मॉड्यूल पकड़ा गया है लेकिन हमें इस संबंध में और काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, हमारी सूचना के अनुसार, राज्य में ऐसे और मॉड्यूल सक्रिय हैं। हम (उन्हें पकड़ने के लिए) सूचना के विभिन्न स्रोत का निर्माण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल में जो गिरफ्तारी की गई उन चरमपंथी ताकतों के बारे में सूचना एकत्र करने के लिए एक विशेष इकाई बनाई गई थी।

सरमा ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता करार दिया और कहा, गिरफ्तार किये गए इन जिहादियों से प्राप्त सूचना से पता चला कि राज्य में आने वाले समय में कुछ खतरनाक हो सकता था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने क्या खुलासा किया इस बाबत मुख्यमंत्री ने कुछ नहीं बताया। पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने शनिवार को कहा कि एक बांग्लादेशी नागरिक समेत पांच लोगों को बारपेटा जिले से गिरफ्तार किया गया। इन पर अल-कायदा से संबद्ध एक जिहादी समूह से संबंध होने का आरोप है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.