होली, ईद एवं गुड फ्राइडे को शांति और सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील

Updated on 02-03-2026 03:24 PM

कोरबा । कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी समुदायों से अपील की गई कि वे होली, ईद और गुड फ्राइडे जैसे अपने पर्व-त्यौहारों को आपसी मेल-मिलाप, सद्भाव और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। जिला प्रशासन की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि त्यौहारों के दौरान आवश्यक सहयोग लगातार प्रदान किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, समिति के सदस्य तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में त्योहारों को सुरक्षित तरीके से मनाने हेतु अनेक महत्वपूर्ण सुझाव एवं निर्देश दिए गए। होली के दौरान रासायनिक रंगों एवं मुखोटों के विक्रय तथा उपयोग पर रोक लगाने और लोगों को हर्बल रंगों के प्रयोग हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया गया। यह भी अनुरोध किया गया कि कोई भी व्यक्ति किसी अन्य पर अनावश्यक रूप से रंग न लगाए ताकि सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे। शांति समिति के सदस्यों ने होली त्योहार को मिल-जुलकर, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। अपर कलेक्टर पटेल ने कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देता है, इसलिए सभी नागरिकों को प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए शांतिपूर्वक एवं सुरक्षित तरीके से इस पर्व को मनाना चाहिए।

होलिका दहन को लेकर भी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि होलिका दहन केवल सुरक्षित और खुले स्थानों पर ही किया जाए। इलेक्ट्रिक तारों के नीचे, ट्रांसफार्मर के पास तथा तंग गलियों जैसे जोखिमपूर्ण स्थानों पर होलिका दहन न करने की हिदायत दी गई ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में फायर ब्रिगेड वाहन की पहुँच सुनिश्चित हो सके। होली के दिन शहर के मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे दुकानें न लगाने का अनुरोध किया गया ताकि अनावश्यक जाम की स्थितियाँ उत्पन्न न हों। पुलिस विभाग को लगातार पेट्रोलिंग करने, दमकल एवं एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह सतर्क एवं तैयार रखने तथा भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाने के निर्देश दिए गए। होली के अवसर पर तालाबों और नदियों में नशे की हालत में गहराई वाले स्थानों में नहीं उतरने तथा स्नान स्थलों पर गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की सलाह भी दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बैठक में जानकारी दी कि होली के दौरान शराब पीकर उपद्रव करने, हुल्लड़बाजी करने, जबरदस्ती रंग लगाने, मुखौटा पहनकर हुटिंग करने, ओवरस्पीडिंग और ट्रिपल राइडिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि गुंडे-बदमाशों पर निगरानी एवं कार्रवाई लगातार जारी है ताकि जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने ट्रक मालिकों से अपने ट्रकों को सुरक्षित पार्किंग के निर्देश दिये ताकि अनावश्यक दुर्घटना न हो। एसडीएम सरोज महिलांगे ने कानून व्यवस्था बनाये रखने और सभी धर्म के पर्व का सम्मान करते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती रंग लगाने या किसी प्रकार की दबंगई करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी नागरिकों से सहयोगात्मक रवैया अपनाने, एक-दूसरे का सम्मान करने और पर्व को सद्भावपूर्वक मनाने की अपील की गई।

रमज़ान माह को ध्यान में रखते हुए मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा क्रिश्चियन समाज के गुड फ्राइडे पर्व के मद्देनजर चर्चों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए, ताकि कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। नगर निगम को होली के दिन शहर में पानी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
 06 March 2026
सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश…
 06 March 2026
जशपुरनगर। वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान…
 06 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिलाओं की रोजमर्रा…
 06 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के दूरस्थ गांवों में अब गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है। ऐसे मौसम…
 06 March 2026
जशपुर। जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत…
 06 March 2026
दंतेवाड़ा, जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह…
 06 March 2026
बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान के बाड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़े तीन ट्रैक्टर…
 06 March 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में लोगों के…
Advt.