रोमानिया के रास्ते यूक्रेन से लौटा 240 छात्रों का एक और दल, मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया स्वागत

Updated on 27-02-2022 07:27 PM

मोतिहारी यूक्रेन से रोमानिया के रास्ते स्वदेश वापस लौटे मेडिकल छात्र आशीष गिरि ने कहा अपने देश सुरक्षित लौटने की खुशी बयां नहीं कर सकता। मेरे पास अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं हैं। अत्यन्त दुख या अत्यन्त खुशी की स्थिति में हम मौन हो जाते हैं, मेरी यही स्थिति है। 240 लोगों को लेकर विमान रात 8 बजे मुंबई पहुंचा।

 उसमें बिहार के भी दो छात्र शामिल हैं। आशीष मोतिहारी के रहने वाले हैं, जबकि रीमा सिंह मुंगेर की रहने वाली हैं। वतन सकुशल लौटने पर भावुक आशीष ने बताया कि फ्लाइट में माहौल काफी अलग था। सब अपने देश लौटने को लेकर बेहद उत्साहित थे।

मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते ही छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। मुंबई में जब फ्लाइट में उनसे मिलने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पहुंचे तब भी सभी ने भारत माता के नारे लगाए। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर बिहार सरकार मुंबई सरकार की ओर से खाना उपलब्ध कराया गया।

 सुबह 8 बजे की फ्लाइट से वे बिहार के लिए रवाना हो गए। मोतिहारी के राजाबाजार निवासी मुन्ना गिरी के पुत्र आशीष यूक्रेन के चेरोनोविस्की शहर स्थित बुकोबियल स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं। वे 3 दिसंबर को यूक्रेन गए थे।

यूक्रेन के हालात को याद कर सिहर जाते हैं। आशीष के अनुसार वहां के हालात काफी भयावह हैं। उनका हॉस्टल रोमानिया से 30 किलोमीटर दूर था। उन्हें भारतीय दूतावास के द्वारा बस से रोमानिया बॉर्डर पर पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि अभी बॉर्डर पर काफी भीड़ है।

लोगों में यूक्रेन से निकलने की आपाधापी मची है। 8 से 10 किलोमीटर पैदल चल कर लोग बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं। जब वे चेरोनोविस्की से निकले तब तक रूसी फौज वहां नहीं पहुंची थी। उनके अनुसार यूक्रेन में दूसरे जगहों पर फंसे छात्र काफी विषम परिस्थिति से गुजर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.