कोरोना जैसी एक और महामारी की दस्तक, बिल गेट्स ने दुनिया को किया आगाह

Updated on 21-02-2022 07:44 PM

वॉशिंगटन कोरोना जैसी एक और महामारी की दस्तक की संभावना दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में शुमार माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने चेतावनी दी है। बिल गेट्स ने यह भी माना कि कोविड-19 से गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा नाटकीय रूप से कम हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा सलिए हो रहा है, क्योंकि लोगों में इस वायरस के प्रति प्रतिरोधक क्षमता पैदा होती जा रही है। एक इंटरव्यू में बिल गेट्स ने कहा कि भविष् में आने वाली महामारी कोरोना वायरस परिवार के एक अलग रोगाणु से सकती है। हालांकि उन्होंने आशा जताई कि मेडिकल तकनीक में आए विकास की मदद से दुनिया इससे बेहतर तरीके निपट सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए अभी से निवेश करना होगा। माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक ने कहा कि कोरोना पिछले दो साल हमारे बीच है और इसका खराब असर अब कम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि वैश्विक आबादी में कुछ स्तर तक की इम्युनिटी पैदा हो गई है। गेट्स ने कहा कि ताजा ओमीक्रोन वेरिएंट ने दिखा दिया है कि इसकी गंभीरता भी अब कम हो गई है। उन्होंने कहा कि जब वायरस फैलता है तो वह अपनी खुद की इम्युनिटी पैदा करता है। यह आदत विश् समुदाय के महामारी निकलने में वैक्सीन की तुलना में ज्यादा कारगर साबित हुई है। बता दें कि भारत में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं लेकिन ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट बीए.2 ने चिंता बढ़ा दी है। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का सब-वेरिएंट बीए.2  मूल वेरिएंट से भी ज्यादा तेजी से फैलने वाला है। अलग-अलग हुई स्टडी में यह बात सामने आई है। साथ ही स्टडी में इस बात का भी पता चला है कि ओमीक्रोन सब वेरिएंट बीए.2 डेल्टा से भी खतरनाक हो सकता है। यह कोरोना की गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। महामारी विज्ञानी एरिक फेंग ने कहा है कि इस वेरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है।

सब वेरिएंट बीए.2 को स्टील्थ ओमीक्रोन के रूप में भी जाना जाता है। इसके बारे में तीन महत्वपूर्ण बातें हैं, जिन्हें जापानी टीम ने पहचाना है। बीए.2 गंभीर बीमारी पैदा करने में सक्षम है। शोधकर्ताओं ने कहा कि बीए.2 को ओमिक्रॉन सब वेरिएंट के रूप में जाना जाता है, लेकिन इसका जीनोम सिक्वेंसिंग बीए.2 से काफी अलग है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
वाशिंगटन । हाल ही में प्रयोगशाला में किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि छींकने या खांसने से संक्रमित व्यक्तियों के मुंह से निकली अति सूक्ष्म बूंदों में कोरोना वायरस की उपस्थिति अनुमान से ज्यादा समय तक बनी रह सकती है। ये…
 23 February 2022
कीव । रूसी हमले के खतरे के बीच यूक्रेन की सेना भी पूरी तरह तैयार है। अपने संबोधन में राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की भी कह चुके हैं कि हमारी सेना अब पहले से अलग है। यूक्रेन की 'नई सेना' अब बड़ी संख्या में महिलाएं भी…
 22 February 2022
प्योंगयॉग । नार्थ कोरिया में कुत्ते पालना कानून के विरुद्ध माना जाएगा। यह फैसला खाद्दान संकट से निपटने के लिए किया गया है। दरअसल, कोरोना महामारी ने उत्तर कोरिया में भारी खाद्य संकट पैदा कर दिया है, जिसका नतीजा है कि लोगों में गुस्सा…
 22 February 2022
मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश की मान्यता देने के बाद सेना भेजने का आदेश कर दिया है। पुतिन ने रक्षा मंत्रालय को पूर्वी यूक्रेन…
 22 February 2022
मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देशों के रूप में मान्यता दे दी है। पुतिन ने डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश के तौर पर मान्यता…
 21 February 2022
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में सत्तारूढ़ वर्तमान सरकार पर सेना के प्रभाव की चर्चा की जाती रहती है वह अब पूरी तरह सच साबित होती दिख रही है। दरअसल, अब सरकारी संस्थाओं के खिलाफ उठने वाली आवाजों…
 21 February 2022
लंदन । इंग्लैंड के शाही परिवार की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। महारानी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं और उनमें 'ठंड लगने जैसे हल्के लक्षण' हैं। बकिंघम पैलेस…
 21 February 2022
मिन्स्क । यूक्रेन में बने युद्ध के हालात के बीच रूस ने भी अड़ियल रवैया अपना रखा है। रूस की सेनाएं बेलारूस में एक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा ले रही थीं। यह अभ्यास 10 फरवरी को…
 21 February 2022
काठमांडू । नेपाल की सियसत में सब कुछ सामान्य नहीं है यहां सरकार ने विरोध के बीच रविवार को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की विवादास्पद मिलेनियम कॉर्पोरेशन चैलेंज (एमसीसी) परियोजना से जुड़े समझौते को संसद में…
Advt.