गुस्से में लाल अमिताभ के पोस्ट पर बोले फैन- शाबाश! अब इसी साहस के साथ उनके सामने भी ये बात कह दीजिए

Updated on 19-02-2026 01:59 PM
शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब अमिताभ बच्चन की मौजूद X (पूर्व में ट्विटर) पर न दिखे। अमिताभ यूं तो अक्सर क्रिप्टिक पोस्ट किया करते हैं जो यूजर्स के लिए हमेशा ही एक पहेली से कम नहीं होता। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है लेकिन इस पोस्ट में गुस्सा भी साफ नजर आ रहा है। बॉलीवुड में तमाम ऐ से सिलेब्रिटीज हैं जो सही हो या गलत लेकिन अपनी बातें दिल खोलकर सबके सामने रखा करते हैं। वहीं इस मायने में अमिताभ का अंदाज जरा अलग है।

बिग ने एक दिलचस्प पोस्ट शेयर किया है और अब लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा लिखा क्यों। उन्होंने कुछ घंटे पहले किए पोस्ट में केवल एक शब्द लिखा है

अमिताभ ने लिखा- चुप

अमिताभ ने अपना ट्वीट नंबर शेयर करते हुए लिखा, T 5661(i) – CHUUUUUUPPPP!!!!' इसी के साथ उन्होंने गुस्से वाली इमोजी भी शेयर की है। बस फिर क्या था, लोग उनके कॉमेंट बॉक्स में कूद पड़े। एक ने पूछा- सर, क्या हुआ? किस बात पर गुस्सा हैं? वहीं कुछ ने एक बार से मजाकिया अंदाज में जया बच्चन को घसीट लिया है।

एक और यूजर ने लिखा- अगर अमिताभ चुप कह रहे हैं तो सिर्फ एक शब्द नहीं

एक यूजर ने अमिताभ से कहा, 'सर, चलिए अपना गुस्सा यहीं निकालते हैं। एक अन्य ने कहा- मेरे गांव में एक कहावत है। बुढ़ापे में इंसान का बच्चों जैसा दिमाग हो जाता है। एक और यूजर ने लिखा- अगर अमिताभ बच्चन चुप कह रहे हैं तो सिर्फ एक शब्द नहीं, वो एरा, एटिट्यूड और अथॉरिटी बन जाता है। एक और फैन ने कहा- शाबाश! अब इसी साहस के साथ उनके सामने भी ये बात कहिए।

एक ने कहा- जया जी बक्श दीजिए अमित जी को

एक अन्य यूजर ने लिखा- सर, आपको बोलते रहना चाहिए, उम्मीद है आप कभी चुप नहीं रहेंगे! एक ट्विटर यूजर ने कहा- अमिताभ सर अपना गुस्सा यहां निकलते हुए क्यों जया के आगे कोई नहीं बोल सकता। वहीं किसी ने कहा- जया जी बक्श दीजिए अमिताभ सर को। एक ने लिखा- जया जी कह रही होगीं- हांय!

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.