यूक्रेन में पीड़ित बच्चों की मदद का एमी ने किया आग्रह

Updated on 05-03-2022 07:32 PM

चेन्नई अभिनेत्री एमी जैक्सन ने लोगों से उन बच्चों की मदद करने का आग्रह किया है, जो रूसी आक्रमण के कारण यूक्रेन में पीड़ित हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और एक वीडियो क्लिप पोस्ट की, जिसमें दिखाया गया है कि नवजात शिशुओं को एक यूक्रेनी अस्पताल की नवजात गहन चिकित्सा इकाई से एक अस्थायी आश्रय में ले जाया गया है।

 वीडियो में कहा गया कि आश्रय, निप्रो में अस्पताल की इमारत के निचले स्तर पर था, जो रूसी मिसाइल हमलों का लक्ष्य था। अभिनेत्री ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "यूक्रेन के बच्चों को अब शांति की सख्त जरूरत है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि यूक्रेन के बच्चे, माता-पिता और लोग क्या कर रहे हैं। हम आपके साथ हैं यूक्रेन। तत्काल फंड की आवश्यकता है कृपया मेरी बायो में लिंक के माध्यम से दान करें।"

एमी जैक्सन ने निर्देशक विजय के मद्रासपट्टिनम के साथ तमिल सिनेमा में अपनी शुरूआत की बाद में वह तमिल उद्योग में शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक बन गई। ब्रिटिश अभिनेत्री ने धनुष-स्टारर 'थंगा मगन', विजय-स्टारर 'थेरी' और विक्रम-स्टारर 'थांडवम' सहित कई तमिल हिट फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है। बता दें कि एमी जैक्सन रजनीकांत अभिनीत फिल्म '2,0' सहित कई तमिल फिल्मों में काम कर चुकीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.