आम्रपाली दुबे ने की शादी! कौन है हसबैंड, वीडियो वायरल

Updated on 09-04-2022 07:26 PM

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे इन दिनों बैक टू बैक अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर वो फैंस के साथ खुद से जुड़े पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें चैती छठ पूजा की ढेरों शुभकामनाएं देते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर चर्चा में आ गई। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनसे उनकी शादी और हसबैंड के बारे में जानने के लिए कई सवाल किए। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि मांग में लगाया हुआ सिंदूर बना है। अगर निरहुआ और आम्रपाली के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो दोनों की जोड़ी आपको जल्द ही फिल्म निरहुआ बनल करोड़पति में देखने के लिए मिलेगी। इसकी शूटिंग शुरू की जा चुकी है।


दरअसल, आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर अपना जो वीडियो शेयर किया है। इसमें पहले तो वो सूर्य को दिखाती हैं और फिर वीडियो को अपने फेस पर लेकर आती हैं, जिसमें उनका नो मेकअप लुक देखने के लिए मिलता है। इसके साथ ही उनकी मांग में सिंदूर भी दिखाई देता है, जो सोशल मीडिया पर यूजर्स के लिए चर्चा का विषय बन जाता है। लोग उनकी शादी को लेकर कई सवाल खड़े करते हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आपकी शादी कब हुई, आपका हसबैंड कौन है?’ दूसरे ने लिखा, ‘सिंदूर लगाई हैंशादी हो गई क्या आपकी?’ तीसरे ने लिखा, ‘आप सिंदूर क्यों लगाई हैं।। आपकी शादी हो गई है क्या?’ इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने एक्ट्रेस के चेहरे पर पिंपल्स देखकर कहा, ‘आपको फेस पर क्या हो गया है’? इसी तरह से यूजर्स उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

 

 उनका वीडियो वायरल हो रहा है। उनके वीडियो को करीब साढ़े 6 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, आम्रपाली फैंस तो एक्ट्रेस का नो मेकअप लुक देख खुश हो रहे हैं और वो उनके नेचुरल लुक की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इससे एक बात तो जाहिर है कि वो अपने किसी भी लुक में जाएं फैंस तो उन्हें पसंद करेंगे ही। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक है। इनके बीच की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं फिर चाहे वो रील हो या रियल में हो।

 

 दोनों ने साथ में 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। दोनों स्टार्स को लेकर कई बार मीडिया में खबरें भी आती रही हैं कि वो एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। मगर इन्होंने अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया है। हालांकि, दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता रहा है। वो सोशल मीडिया पर भी साथ में वीडियो बनाकर शेयर करते रहते हैं, जो कि फैंस के बीच खूब वायरल होता है। इसके अलावा दोनों ‘राजा डोली लेके आजा’ में भी नजर आएंगे। इससे इनका फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.