'अम्मा जी' ने नींबू-पानी पीकर किया है गुजारा

Updated on 02-04-2022 04:22 PM

मुंबई  एक ताजे इंटरव्यू में कॉमेडी शो 'भाभीजी घर पर हैं' में सोमा राठौड़ ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया। सोमा बताती हैं कि स्ट्रगल के दिनों में वह 3 रुपये का नींबू पानी पीकर सुबह-शाम गुजारा करती थीं।

ऐक्ट्रेस ने यह भी बताया कि शुरुआती दिनों में उनकी खूब बॉडी शेमिंग  हुई है। उनके बढ़े वजन और मोटी काया को लेकर उन्हें खूब ताने मिले हैं।

 'भाभीजी घर पर हैं' में सोमा मनमोहन तिवारी यानी रोहिताश गौड़ की अम्मा बनीं है। वह इसके अलावा 'जीजा जी छत पर हैं', 'लापता गंज' और 'नीली छतरी वाले' जैसे पॉप्युलर शोज में भी काम कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू में सोमा कहती हैं, 'तब मेरे पास पैसे नहीं होते थे। मैं 100 रुपये लेकर घर से निकलती थी। उसी में सब करना पड़ता था। काम की तलाश में अंधेरी इलाके में भटकती रहती थी।

बोरीवली से अंधेरी ट्रेन से जाती थी। वहां 3 रुपये में नींबू पानी पीती थी। फिर दिनभर ऑडिशन देती थी, मीटिंग के लिए भटकती रहती थी। शाम 8 बजे के करीब जब वापस अंधेरी स्टेशन आती थी तो फिर से 3 रुपये में नींबू पानी पीकर घर जाती थी।' बातचीत के दौरान स्ट्रगल के दिनों में बॉडी शेमिंग झेलने को लेकर भी सोमा का दर्द छलका। वह बताती हैं, 'लोग बोलते थे कि आप मोटे हैं, हमें पतले लोग चाहिए।

 कई बार कहते थे कि हमें बहुत ज्यादा मोटे चाहिए। आप तो कम मोटे हैं। हालत यह थी कि मैं तो मोटे लोगों की गिनती में आती थी और ही पतले लोगों के।' सोमा देश और दुनिया की हेल्दी महिलाओं से कहना चाहती हैं कि अक्सर इस तरह की बातें कर आपको जतलाया जाता है। लेकिन ऐसी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

यह कोई कमजोरी नहीं, बल्ि आपकी ताकत है। वैसे, यह पहला मौका नहीं है जब सोमा राठौड़ ने बॉडी शेमिंग और मोटापे को लेकर कुछ कहा है। सोमा की हसरत है कि वह फिल्मों में नजर आए।

 वह कहती हैं, 'मैं इंडस्ट्री की मदर बनना चाहती हूं। इंडस्ट्री में जो भी फिल्म बने, उसमें जब भी मां के रोल के लिए कास्टिंग हो तो सबकी जुबान पर मेरा ही नाम हो।' सोमा कहती हैं कि वह पर्दे पर मां के किरदार के साथ अलग-अलग तरह के एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं। सोमा राठौड़ गुजरात से ताल्लुक रखती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.