शेयर बाजार में कोहराम के बीच टाटा ग्रुप के दो शेयरों में जबरदस्त उछाल,

Updated on 13-04-2026 01:15 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच आज टाटा ग्रुप के दो शेयरों में भारी तेजी आई है। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर चल रही चर्चा के बीच टाटा केमिकल्स और टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयरों में 12 फीसदी तक तेजी आई। टाटा ट्रस्ट्स बोर्ड के कुछ सदस्यों ने टाटा संस के आईपीओ का समर्थन किया है। टाटा संस में टाटा ट्रस्ट्स की करीब 66 फीसदी हिस्सेदारी है। टाटा ग्रुप देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना है।

टाटा केमिकल्स का शेयर आज 12 फीसदी से अधिक तेजी के साथ 774 रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन का शेयर 8.5 फीसदी से अधिक तेजी के साथ 722 रुपये पर आ गया। इन दोनों कंपनियों की टाटा संस में हिस्सेदारी है। टाटा ट्रस्ट्स के ट्रस्टी और पूर्व डिफेंस सेक्रेटरी विजय सिंह ने टाटा संस की आईपीओ के जरिए लिस्टिंग का समर्थन किया है। इससे पहले टीवीएस ग्रुप के वेणु श्रीनिवासन ने भी इसका समर्थन किया था।

लिस्टिंग की वकालत

शापूरजी पलोंजी मिस्त्री ने भी टाटा संस की लिस्टिंग की वकालत की है। उनका कहना है कि पब्लिक लिस्टिंग से कंपनी का गवर्नेंस स्टैंडर्ड मजबूत होगा, पारदर्शिता बढ़ेगी और टाटा के ईकोसिस्टम में जवाबदेही बढ़ेगी। उन्होंने इन चिंताओं को खारिज किया कि आईपीओ से टाटा ट्रस्ट्स की भूमिका कमजोर होगी। उन्होंने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि पब्लिक लिस्टिंग से बेनिफिशियरीज के हितों को नुकसान होगा या ट्रस्ट की काम करने की क्षमता प्रभावित होगी।
  • टाटा केमिकल्स और टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयरों में भारी तेजी
  • टाटा संस के आईपीओ की सुगबुगाहट के बीच दोनों शेयरों की लंबी उड़ान
  • टाटा ट्रस्ट्स के कई ट्रस्टियों ने टाटा संस की लिस्टिंग का समर्थन किया है
  • शापूरजी पलोंजी ग्रुप की टाटा संस में 18.3% हिस्सेदारी है
यह टाटा ट्रस्ट्स द्वारा करीब एक साल पहले पारित किए गए प्रस्ताव के उलट है। इसमें टाटा संस को अनलिस्टेड प्राइवेट एंटिटी रखने की बात कही गई थी। नोएल टाटा की चेयरमैनशिप में टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को लिस्टिंग से बचने के लिए सभी विकल्प तलाश करें। हाल में वेणु श्रीनिवासन ने टाटा संस की लिस्टिंग का समर्थन किया था। यह पहला मौका था जब टाटा ट्रस्ट्स के किसी ट्रस्टी ने सार्वजनिक तौर पर ऐसा किया था। उनका कहना था कि अगर आरबीआई टाटा संस को अपर लेयर एनबीएफसी के तौर पर क्लासीफाई किया तो आईपीओ लाने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।

एसपी ग्रुप की डिमांड

टाटा ट्रस्ट्स के वाइस चेयरमैन श्रीनिवासन ने ईटी से कहा था कि इससे एसपी ग्रुप को टाटा संस में अपनी 18.3 फीसदी हिस्सेदारी मॉनेटाइज कर सकता है। लंबे समय से कर्ज से जूझ रहा एसपी ग्रुप टाटा संस की मांग कर रहा है। माना जा रहा है कि आरबीआई जल्दी ही अपर-लेयर एनबीएफसी को लेकर एक रिवाइज्ड सर्कुलर जारी कर सकता है। टाटा संस ने लिस्टिंग से बचने के लिए अपर लेयर क्लासिफिकेशन से छूट मांगी है। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि शायद कंपनी को यह छूट नहीं मिलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली अमेरिका की कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप 5.5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही वह चांदी को पछाड़कर दुनिया का…
 14 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रुपया आज शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.86…
 14 May 2026
नई दिल्ली: केरल में डीजल और पेट्रोल की राशनिंग होने लगी है? मातृभूमिडॉटकॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार इस दक्षिणी राज्य में पेट्रोल पम्पों पर कथित तौर पर बल्क फ्यूल…
 14 May 2026
नई दिल्ली: प्रॉपर्टी बेचने के बाद होने वाले मुनाफे को टैक्स से बचाने के लिए धारा 54EC (Capital Gains Bonds) एक शानदार जरिया है। अगर आपने हाल ही में कोई…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ गई। सरकार ने इसे 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। थिंक टैंक जीटीआरआई का मानना है कि…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: भारत के आत्‍मनिर्भरता के प्रयास चीन को चुभ रहे हैं। सोलर एनर्जी और आईटी जैसे क्रिटिकल सेक्‍टर में भारत की स्‍कीमें (मसलन पीएलआई स्‍कीम) की राह में वह…
 13 May 2026
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI ) इस साल केंद्र सरकार को अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड दे सकता है। सूत्रों के मुताबिक, यह रकम सरकार को…
 13 May 2026
नई दिल्ली: कैब सर्विस कंपनी उबर भारत में अडानी ग्रुप के साथ मिलकर पहला डेटा सेंटर स्थापित करेगी। इसकी वजह देश का कंपनी के लिए बड़े इनोवेशन हब के रूप…
 12 May 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भारत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के…
Advt.