पश्चिम एशिया में तनाव के बीच क्या है RBI का प्लान? गवर्नर ने दी जानकारी, ब्याज दरों पर भी दिया अपडेट

Updated on 21-04-2026 02:21 PM
नई दिल्ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले से पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) में फैले तनाव पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की नजर है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि केंद्रीय बैंक मध्य पूर्व में तनाव पर निकटता से नजर रख रहा है। उन्होंने ब्याज दरों में बदलाव को लेकर भी अपडेट दिया।

अमेरिका के प्रिंसटन विश्वविद्यालय में अपने भाषण में मल्होत्रा ने कहा कि मौजूदा संघर्ष भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सीधा खतरा है, क्योंकि इस क्षेत्र की देश के व्यापार में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य की ब्याज दरों फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

आपूर्ति में कमी से दिखेगा असर

संजय मल्होत्रा ने कहा कि पश्चिम एशिया भारत के निर्यात का लगभग छठा हिस्सा, आयात का पांचवां हिस्सा, कच्चे तेल के आयात का आधा हिस्सा, उर्वरक आयात का दो-पांचवां हिस्सा और भारत को आने वाली रेमिटेंस में लगभग दो-तिहाई का योगदान देता है।

उन्होंने कहा कि वास्तविक चिंता दूसरे दौर के प्रभावों को लेकर है। आरबीआई गवर्नर ने चेतावनी दी कि आपूर्ति में अचानक आई कमी अगर जारी रही तो सामान्य मूल्यों में इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है।

ब्याज दरों पर क्या बोले?

संजय मल्होत्रा ने ब्याज दरों को लेकर कहा कि आरबीआई जल्दबाजी में नहीं है और 'वेट एंड वॉच' मोड में है। केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति आंकड़ों पर निर्भर रहेगी और जोखिमों के संतुलन का लगातार पुनर्मूल्यांकन करती रहेगी। रिजर्व बैंक की कमेटी एमपीसी ने जून 2025 से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि उसी वर्ष फरवरी से ब्याज दरों में कुल 125 आधार अंकों की कटौती की गई थी।

तत्काल लोन पर काम

  • डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट पर बोलते हुए, आरबीआई गवर्नर ने कहा कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) ने अकेले मार्च में 22 अरब से अधिक लेनदेन दर्ज किए।
  • उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय बैंक अब छोटे किसानों और व्यवसाय मालिकों को तत्काल लोन उपलब्ध कराने के लिए यूनिफाइड लोन इंटरफेस (यूएलआई) विकसित कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2026
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली अमेरिका की कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप 5.5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही वह चांदी को पछाड़कर दुनिया का…
 14 May 2026
नई दिल्ली: भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रुपया आज शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.86…
 14 May 2026
नई दिल्ली: केरल में डीजल और पेट्रोल की राशनिंग होने लगी है? मातृभूमिडॉटकॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार इस दक्षिणी राज्य में पेट्रोल पम्पों पर कथित तौर पर बल्क फ्यूल…
 14 May 2026
नई दिल्ली: प्रॉपर्टी बेचने के बाद होने वाले मुनाफे को टैक्स से बचाने के लिए धारा 54EC (Capital Gains Bonds) एक शानदार जरिया है। अगर आपने हाल ही में कोई…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ गई। सरकार ने इसे 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। थिंक टैंक जीटीआरआई का मानना है कि…
 13 May 2026
नई दिल्‍ली: भारत के आत्‍मनिर्भरता के प्रयास चीन को चुभ रहे हैं। सोलर एनर्जी और आईटी जैसे क्रिटिकल सेक्‍टर में भारत की स्‍कीमें (मसलन पीएलआई स्‍कीम) की राह में वह…
 13 May 2026
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI ) इस साल केंद्र सरकार को अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड दे सकता है। सूत्रों के मुताबिक, यह रकम सरकार को…
 13 May 2026
नई दिल्ली: कैब सर्विस कंपनी उबर भारत में अडानी ग्रुप के साथ मिलकर पहला डेटा सेंटर स्थापित करेगी। इसकी वजह देश का कंपनी के लिए बड़े इनोवेशन हब के रूप…
 12 May 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भारत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के…
Advt.