भारत के लिए कोविड-19 यात्रा नियमों में अमेरिका ने दी ढील, हाई रिस्क से लो रिस्क में बदली यात्रा

Updated on 29-03-2022 08:40 PM

वाशिंगटन भारत में कोरोना के घटते केसों के बाद अब यात्राओं से पाबंदियां हटनी शुरु हो गई है। इसी बीच, यूएस सेंटर फार डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने भारत के लिए अपनी कोविड-19 यात्रा एडवाइजरी में ढील देने का निर्णय लिया है। सीडीसी ने बताया कि उसने भारत के लिए अपनी कोविड-19 यात्रा को लेवल 3 (हाइ रिस्क) से लेवल एक (लो रिस्क) में बदल दिया है।

दरअसल, सीडीसी ने कोविड-19 के कारण एक लेवल 1 ट्रैवल हेल्थ नोटिस जारी किया है। जो देश में कोविड-19 के निम्न स्तर का संकेत देता है। अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि अगर आपने एफडीए से प्रमाणित वैक्सीन की पूरी डोज लगवा ली है। तो यह कोविड-19 और उसके दूसरे लक्षणों को कम करता है। बयान में कहा गया है किसी भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बनाने से पहले कृपया टीकाकरण और बिना टीकाकरण वाले यात्रियों के लिए सीडीसी की विशिष्ट सिफारिशों की समीक्षा करें।

भारत के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए सीडीसी ने कहा यह सुनिश्चित करें कि भारत यात्रा करने से पहले आपने कोविड19 का टीका लगवा लिया है। भले ही आप अपने कोरोना टीकों के साथ अप टू डेट हों। अभी भी कोविड-19 होने और वायरस के फैलने का खतरा बरकरार है। 2 साल या उससे अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को इनडोर सार्वजनिक स्थानों पर अच्छी तरह से फिट होने वाला मास्क पहनना चाहिए। भारत में सभी आवश्यकताओं और सिफारिशों का पालन करें।

आपको बता दें कि सीडीसी यात्रा स्वास्थ्य नोटिस का उपयोग यात्रियों और अन्यों को दुनिया भर में स्वास्थ्य खतरों के प्रति सचेत करने और खुद को बचाने के तरीके के बारे में सलाह देने के लिए करता है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में भारत में कोविड-19 के केस कम हुए हैं। जिसके चलते भारत सरकार ने भी यात्रा में ढील देना शुरु कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.