रुस के सोने के भंडार को राख बनने में जुटे अमेरिका और उसके सहयोगी देश

Updated on 27-03-2022 07:22 PM

मॉस्को यूक्रेन पर रूसी हमले से पश्चिमी देश नाराज हैं। अमेरिका सहित पश्चिमी देश रूसी इकॉनमी को बर्बाद करने की हर कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए इन देशों ने यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद कई सारे प्रतिबंध लगा दिए हैं।

अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने कहा कि वे रूस के साथ किसी भी प्रकार के वित्तीय लेनदेन को ब्लॉक करने जा रहे हैं, इसमें सोना भी शामिल है। यह कदम रूस के अंतरराष्ट्रीय रिजर्व के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के मकसद से उठाया गया है। यह प्रतिबंध जी-7 और यूरोपियन यूनियन के देशों द्वारा लगाए गए हैं। बता दें कि जी-7 के देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी इटली और जापान शामिल हैं।

अमेरिका ने क्रीमिया पर रूसी हमले के चलते रूस पर प्रतिबंध लगाए थे। इसके बाद 2014 में रूस ने ज्यादा सोना खरीदना शुरू किया। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक रूस के पास अब 100 अरब से लेकर 140 अरब डॉलर सोने का भंडार है। बता दें यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद जब रूस को बैंकिंग सिस्टम से बाहर कर दिया गया, तब रूस ने 28 फरवरी को ऐलान किया कि वह सोने की खरीद फिर शुरू करेगा।

अमेरिका की ओर से कहा गया है कि रूस प्रतिबंधों के प्रभाव को कम करने के लिए अपनी करेंसी को सपोर्ट करने के लिए सोने का उपयोग कर सकता है। बता दें कि सोने में लेनदेन को ब्लॉक करने की घोषणा जी-7 और यूरोपिय यूनियन के देशों ने की है। इससे सोने के भंडार पर प्रतिबंध लगेगा। अमेरिका राजस्व विभाग के नए दिशानिर्देशों के मुताबिक, अमेरिका के गोल्ड डीलर्स डिस्ट्रीब्यूटर्स, बायर्स और वित्तीय संस्थानों समेत अमेरिकी नागरिक रूस के साथ सोने की खरीद या बिक्री नहीं कर सकते हैं। इन प्रतिबंधों से रूस के साथ सोने की लेनदेन करने वाले विभिन्न पक्षों पर भी असर होगा।

वहीं रूसी करेंसी कमजोर होती जा रही हैं, इन प्रतिबंधों के चलते रूसी करेंसी को मजबूत करने की क्षमता पर भी प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही जो पक्ष रूसी सोने का लेनदेन करते हैं, उन पर भी असर होगा। सोने के लेनदेन पर प्रतिबंध लगने से उन वित्तीय लेनदेन ऊपर भी रोक लग जाएगी, जो कई देश अभी भी रूस के साथ व्यापार जारी रखने के लिए कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.