छठे चरण में सीएम योगी पर टिकीं सबकी निगाहें

Updated on 02-03-2022 07:20 PM

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के चुनावी रण में छठे चरण का घमासान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ में होने जा रहा है। तीन मार्च को होने वाले मतदान में क्षेत्र के 10 जिलों की 57 सीटों का फैसला होगा। सबकी नजरें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लगी हुई हैं, जो पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और भाजपा छोड़ सपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य पर भी लोगों की निगाहें टिकी हैं। पिछले चुनाव में भाजपा ने यहां पर 57 में से 46 सीटें जीतकर बड़ी सफलता हासिल की थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पांच चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। बाकी दोनों चरण प्रदेश के पूर्वांचल में हैं, जो कभी सपा और बसपा का प्रभाव क्षेत्र हुआ करता था। मगर, पिछले चुनाव में भाजपा ने अन्य क्षेत्रों की तरह यहां पर भी सपा और बसपा को पीछे छोड़कर अपनी जड़े जमा ली थीं। अब भाजपा के सामने अपनी इस सफलता को बरकरार रखने की बड़ी चुनौती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव मैदान में होने से छठा चरण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

योगी पहली बार विधानसभा का चुनाव (गोरखपुर सदर सीट) लड़ रहे हैं। इससे पहले वह लोकसभा सांसद रहे और सीएम बनने के बाद उन्होंने सदन में जाने के लिए विधान परिषद का रास्ता चुना था। ऐसे में योगी के लिए अपनी खुद की सीट जीतने से ज्यादा चुनौती इस पूरे क्षेत्र में भाजपा को पिछली बार से भी ज्यादा बड़ी जीत दिलाने की होगी। इसके अलावा भाजपा से सपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य और इस क्षेत्र से कांग्रेस के इकलौते विधायक प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी चुनाव मैदान में हैं। वह दो बार के विधायक हैं और उनके सामने अपनी हैट्रिक बनाने का मौका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.