ऐशबाग दोहरा हत्याकांड: सबूत मिटाने पत्नी ने भोपाल के बड़े तालाब में फेंकी पिस्टलें, बेटा बना साजिश की अहम कड़ी

Updated on 17-07-2026 12:00 PM
 भोपाल। ऐशबाग के सुदामा नगर में रिटायर्ड दंपती हेमंत फिलेमोन और शकुंतला फिलेमोन की दोहरी हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रीकांत चिंचलिया की पत्नी विनी चिंचलिया और छोटे बेटे ह्रदय चिंचलिया को भी गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में सामने आया कि पत्नी ने हत्या में इस्तेमाल दोनों पिस्टलों को बड़े तालाब में फेंककर सबूत मिटाने की कोशिश की, जबकि बेटा वारदात की रात दोनों आरोपियों को घटनास्थल तक छोड़ने और वापस लाने में शामिल था। शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

वहीं, मुख्य आरोपित श्रीकांत और उसका भाई शशिकांत पांच दिन की पुलिस रिमांड पर हैं।

पूछताछ के बाद घबराया, पत्नी से कहा- हथियार ठिकाने लगा दो

पुलिस के अनुसार पहली बार पूछताछ में श्रीकांत घबराया हुआ था। लौटने के बाद उसने पत्नी विनी को हत्या की जानकारी दी और घर में रखी दोनों पिस्टलों को गायब करने को कहा। विनी दोनों हथियार वीआईपी रोड स्थित राजा भोज प्रतिमा के सामने बड़े तालाब में फेंक आई।

बेटा बना हत्या की साजिश की अहम कड़ी

जांच में सामने आया कि हत्या की रात श्रीकांत का बेटा ह्रदय दोनों आरोपियों को कार से सुभाष रेलवे ओवरब्रिज तक छोड़कर गया था। वहां से दोनों आरोपी पैदल दंपती के घर पहुंचे, वारदात को अंजाम दिया और लौटकर उसी स्थान से कार में बैठकर फरार हो गए।

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश, आखिर बड़े तालाब से मिलीं पिस्टलें

हथियार बरामद करने के दौरान आरोपियों ने पुलिस को पहले कोलार के नाले और फिर शाहपुरा तालाब में तलाश करवाई, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में सख्ती से पूछताछ में सही स्थान बताया गया। गोताखोरों ने बड़े तालाब में दो घंटे की सर्चिंग के बाद जंग लगी दो पिस्टलें बरामद कर लीं। इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। पुलिस अब आगर-मालवा से पिस्टल बेचने वालों की तलाश भी कर रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.