राजा भोज एयरपोर्ट से साउथ की राह हुई कठिन, हैदराबाद उड़ान को तिरुपति तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर नहीं हो सका अमल

Updated on 02-08-2026 01:26 PM

भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के फेरे भी कम हो गए हैं। हैदराबाद उड़ान को तिरूपति बालाजी तक बढ़ाने का निर्णय भी नहीं हो सका है। किसी समय भोपाल से जेट एयरवेज सबसे बड़ा एयरलाइंस ऑपरेटर था। कंपनी ने भोपाल को पहली बार चैन्नई उड़ान के साथ भोपाल को दक्षिण भारत से जोड़ा। बाद में स्पाइस जेट ने भी दक्षिण भारत के कई शहरों तक उड़ानें शुरू कीं।

कुछ सय बाद जेट एयरवेज बंद हो गई। स्पाइस जेट ने भी भोपाल से अपनी सभी उड़ानें बंद कर दीं। नतीजा भोपाल का साऊथ कनेक्शन कट गया। कुछ समय बाद इंडिगो ने भोपाल में दस्तक दी। कंपनी ने पहली बार हैदराबाद एवं बेंगलुरू उड़ान के साथ भोपाल का साऊथ कनेक्शन जोड़ा था। कुछ समय तक बेंगलुरू उड़ान को चैन्नई तक बढ़ाया गया लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया। इसकी जगह बेंगलुरू उड़ान को कोच्चि (कोचीन) से जोड़ा गया। अब यह उड़ान केवल बेंगलुरू तक ही जाती है। बेंगलुरू की दूसरी उड़ान के फेरे भी कम कर दिए गए हैं। दूसरी उड़ान अब सप्ताह में तीन दिन संचालित होती है।

तिरूपति बालाजी जाने वाले निराश

भोपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु तिरूपति बालाजी जाते हैं। कई भक्त तिरूमाला दर्शन करने साल में दो से तीन बार जाते हैं। सीधी उड़ान नहीं होने से श्रद्धालु निराश हैं। हैदराबाद से तिरूपति एयरपोर्ट कुछ ही दूरी पर है। यदि हैदराबाद उड़ान को तिरूपति तक बढ़ाया जाए तो श्रद्धालुओं की आस पूरी हो सकती है । वर्तमान में बालाजी दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के पास ट्रेन से जाने का ही विकल्प है। इसमें समय बहुत लगता है। नियमित रूप से दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों को अर्से से सीधी उड़ान का इंतजार है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.